लाइव न्यूज़ :

15 सालों से पिता कर रहा था दोनों बेटियों के साथ रेप, मां ने भी चुप रहने की दी थी धमकी, पढ़ें लखनऊ के पीड़िता की आपबीती

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 20, 2019 12:17 IST

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता ठेकेदारी करता है। पीड़ित लड़कियों में एक की उम्र 22 साल और दूसरी की उम्र 15 साल है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया है कि पिता ने अपनी बेटियों का रेप करना तब से शुरू किया है जब वो नाबालिग थी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पिता पर अपनी दो बेटियों पर रेप करने का आरोप लगा है। वह भी एक दो साल नहीं बल्कि पिता पिछले 15 सालों से अपनी बेटी के साथ रेप कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक बेटी ने आशा ज्योति केंद्र को पत्र लिखकर अपने साथ हो रही सारी बातें बताई। बेटी का आरोप है कि जब उन्होंने इस घटना के बारे में अपनी मां को बताया तो मां ने उन्हें अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। पुलिस ने बेटी को लखनऊ उनके घर से सुरक्षित निकाल लिया है। मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पिता फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।  

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, एसएचओ सचिन कुमार सिंह ने बताया है कि मां के साथ पूछताछ की जा रही है। मां से पूछा जा रहा है कि उसका पति कहां छिपा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि पिता ने अपनी बेटियों का रेप करना तब से शुरू किया है जब वो नाबालिग थी। इसके साथ पिता बेटियों को मारता भी था और धमकाता भी थी। 

21 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि उसका पिता उससे 15 सालों से रेप कर रहा है। 21 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि जब वो छह साल की थी तब से उसका पिता रेप कर रहा है और 10 जुलाई 2019 तक किया है। पीड़िता का कहना है, ''मैंने मां को सब बताया, मां के सामने रोई भी। लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया। सबकुछ जानने के बाद भी मां मुझे पिता के कमरे में भेजा करती थी।''

आशा ज्योति केंद्र की टीम ने रविवार देर शाम दोनों लड़कियों को उनके घर से छुड़ा कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने पेश किया, जिसके बाद समिति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ लखनऊ के चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता ठेकेदारी करता है। पीड़ित लड़कियों में एक की उम्र 22 साल और दूसरी की उम्र 15 साल है। पुलिस ने पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :लखनऊरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह