लाइव न्यूज़ :

Lucknow: पत्नी और चार बेटियों समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या का आरोपी बदरुद्दीन उर्फ बदर अरेस्ट?, आखिर क्या है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2025 13:54 IST

Lucknow: पिता-पुत्र के हाथों मारे गए लोगों में बदर की पत्नी आसमां (49) और उसकी बेटियां आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तुरंत बाद आरोपी मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार कर लिया गया था।मैंने अपनी बहनों और मां को खुद को मार डाला है।गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। 

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने पत्नी और चार बेटियों समेत अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चारबाग इलाके में होटल शरणजीत में 31 दिसंबर को अपने बेटे अरशद की मदद से अपने परिवार की हत्या करने वाले बदरुद्दीन उर्फ बदर को सोमवार को पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाने की भी कोशिश की, लेकिन तत्काल चिकित्सा सहायता के बाद वह सुरक्षित है। कथित तौर पर पिता-पुत्र के हाथों मारे गए लोगों में बदर की पत्नी आसमां (49) और उसकी बेटियां आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16) और रहमीन (18) शामिल हैं।

अरशद ने अपने गृहनगर आगरा में अपने समुदाय के कुछ स्थानीय लोगों द्वारा भूमि विवाद को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, जिसके कारण क्षुब्ध होकर उसने अपराध करने का दावा किया था। पांच हत्याओं का मामला एक जनवरी को सामने आने के तुरंत बाद आरोपी मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार कर लिया गया था।

सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो में अरशद ने अपनी बहनों और मां की कलाई और गला रेतने की बात कबूल की। उसने दावा किया कि मोहल्ले के लोगों के उत्पीड़न के कारण उसने यह कदम उठाया। अरशद ने कहा था, "मैं और मेरा पूरा परिवार लाचारी और निराशा में यह कदम उठाने को मजबूर हैं... मैंने अपनी बहनों और मां को खुद को मार डाला है।

जब पुलिस को यह वीडियो मिले तो मैं अनुरोध करता हूं कि वे इस सब के लिए मोहल्ले के लोगों को जिम्मेदार ठहराएं।" पुलिस ने बदरुद्दीन उर्फ बदर के बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था और उसकी तस्वीरें भी जारी की थीं। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा