लाइव न्यूज़ :

दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की 80 kg झिल्ली बरामद, बांग्लादेश और म्यांमा के रास्ते चीन, हांगकांग और मलेशिया भेजा जाना था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2021 16:49 IST

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर सुल्तानपुर के रोडवेज बस अड्डे के पास सुबह विनोद तथा जैन कुमार नामक व्यक्तियों को पकड़कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से सात थैलों के अंदर भरी कछुए की लगभग 80 किलोग्राम झिल्ली बरामद की गई।

Open in App
ठळक मुद्देमाल बेचने के लिए पश्चिम बंगाल के व्यापारियों के संपर्क में रहते हैं।बांग्लादेश और म्यांमा के रास्ते चीन, हांगकांग और मलेशिया भी भेजा जाता है। कछुए की झिल्ली खरीद कर पश्चिम बंगाल में ऊंचे दामों पर बेचते थे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने सोमवार को अंतरराज्यीय स्तर पर कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की लगभग 80 किलोग्राम झिल्ली बरामद की।

 

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर सुल्तानपुर के रोडवेज बस अड्डे के पास सुबह विनोद तथा जैन कुमार नामक व्यक्तियों को पकड़कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से सात थैलों के अंदर भरी कछुए की लगभग 80 किलोग्राम झिल्ली बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि इटावा, एटा, मैनपुरी, औरैया और फर्रुखाबाद जिलों में बड़े पैमाने पर नरम खोल वाले कछुओं की झिल्ली काटकर बड़े पैमाने पर उसका अवैध व्यापार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह भी जानकारी मिली थी कि ऐसे व्यापारी अपना माल बेचने के लिए पश्चिम बंगाल के व्यापारियों के संपर्क में रहते हैं।

जहां से उस माल को बांग्लादेश और म्यांमा के रास्ते चीन, हांगकांग और मलेशिया भी भेजा जाता है। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से कछुए की झिल्ली खरीद कर पश्चिम बंगाल में ऊंचे दामों पर बेचते थे, जहां से इसे बांग्लादेश आदि देशों में भेजा जाता है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना