लाइव न्यूज़ :

Lucknow: मलीहाबाद में 32 वर्षीय महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या?, आलमबाग थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2025 12:24 IST

Lucknow: लापरवाही बरतने के आरोप में आलमबाग के थानाध्यक्ष कपिल गौतम, उपनिरीक्षक राम बहादुर, कमरुज्जमा, शिव नंदन सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, विजय यादव और पंकज यादव को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार की सुबह आलमबाग से एक ऑटोरिक्शा किराये पर लिया।महिला के भाई ने बुधवार भोर करीब चार बजे उसके लापता होने की सूचना दी।ऑटोरिक्शा चालक उसे गलत रास्ते पर ले जा रहा था।

Lucknow:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद क्षेत्र में 32 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करके उसकी सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आलमबाग के थानाध्यक्ष समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अयोध्या में रहने वाली महिला वाराणसी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने के बाद चिनहट में अपने भाई के घर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि उसके परिवार के अनुसार, उसने बुधवार की सुबह आलमबाग से एक ऑटोरिक्शा किराये पर लिया।

लेकिन वाहन का चालक उसे मलीहाबाद की ओर ले गया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) कमलेश कुमार दीक्षित ने बृहस्पतिवार को बताया, "महिला के भाई ने बुधवार भोर करीब चार बजे उसके लापता होने की सूचना दी। उसने अपने भाई के साथ अपनी लाइव लोकेशन साझा की थी, जिसमें संदेह जताया गया था कि ऑटोरिक्शा चालक उसे गलत रास्ते पर ले जा रहा था।"

उन्होंने कहा कि जब उसकी आखिरी लोकेशन मलीहाबाद के पास थी, तो उसके परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी। डीसीपी ने बताया कि महिला मलीहाबाद के मोहम्मद नगर तालुकदारी के पास एक आम के बगीचे में बेहोशी की हालत में मिली थी।

उन्होंने बताया कि महिला को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने कहा, "भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस की तीन टीम मामले की जांच कर रही हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही हैं।" उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आलमबाग के थानाध्यक्ष कपिल गौतम, उपनिरीक्षक राम बहादुर, कमरुज्जमा, शिव नंदन सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, विजय यादव और पंकज यादव को निलंबित कर दिया गया है।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊहत्यागैंगरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना