लाइव न्यूज़ :

नाबालिग प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, खंभे से बांधकर की बेरहमी से पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2018 20:38 IST

बताया जाता है कि गांव की एक किशोरी और एक युवक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे. इस दौरान वे ग्रामीणों की पकड़ में आ गए. इस घटना को लेकर गांव में पंचायत बैठी और दोनों का हाथ बिजली के पोल से बांध दिया गया. उसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की. 

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर के कटरा थाना के एक पंचायत में नाबालिग प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देखकर कुछ लोगों ने खंभे से बांधकर पिटाई की. इस घटना का वीडियो भी बनाया गया और उसे वायरल कर दिया गया. घटना 19 दिसंबर की बताई जा रही है, हालांकि जानकारी मंगलवार को सामने आई है. 

बताया जाता है कि गांव की एक किशोरी और एक युवक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था. आरोप है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे. इस दौरान वे ग्रामीणों की पकड़ में आ गए. इस घटना को लेकर गांव में पंचायत बैठी और दोनों का हाथ बिजली के पोल से बांध दिया गया. उसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की. 

इस घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो तैयार कर सोशल साइट पर वायरल कर दिया. इस दौरान पंचायत ने इसके लिए दोनों पर 51000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और गांव से बाहर निकाल दिया. वहीं, थानाध्यक्ष ने इस तरह की किसी घटना की सूचना से इंकार किया है, जबकि वायरल हुए वीडियो में सिर में मुरेठा बांधे, लुंगी व कुर्ता पहने एक अधेड़ दिखाई दे रहा है. उसने हाथ में एक मजबूत डंडा ले रखा है. युवक व किशोरी के साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से बेरहमी से पिटाई करता हुआ दिख रहा है. 

इससे पहले एक युवक भी किशोरी की पिटाई करता है. इस दौरान बड़ी संख्या में युवक व अन्य लोग वहां जमा हैं और सभी तमाशबीन बने रहते हैं. हालांकि दर्शक में एक युवक यह कह कर रोकने का प्रयास करता है कि अब बहुत हो गया तो उसे भी वह अधेड़ डपट कर भगा देता है. इस बीच जमा लोगों में से एक आवाज बार-बार आती है कि रुक-रुक पिटाई होती रहे. 

यह बोलने वाला यह भी कहता है पांच-पांच मिनट पर यह क्रम चलता रहा. इस संबंध में पूछे जाने पर जिले के एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि घटना का वीडियो वायरल होने पर यह मामला उनके समक्ष आया है. गांव के चौकीदार की भूमिका की जांच कराई जाएगी. घटना में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!