लाइव न्यूज़ :

अतीक की हत्या करनेवालों में से एक लवलेश पहले भी जा चुका है जेल, पिता का आया बयान- ड्रग एडिक्ट था, परिवार ने उसे त्याग दिया था

By अनिल शर्मा | Updated: April 16, 2023 13:18 IST

तीनों हमलावरों की पहचान- लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। अब पुलिस इन तीनों का इतिहास खंगाल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलवलेश के पिता ने कहा कि वह पहले भी जेल जा चुका है।हमलावर लवलेश के पिता ने कहा कि वह ड्रग एडिक्ट है और परिवार से कोई लेना-देना नहीं है।यज्ञ तिवारी ने कहा- वह वहां कैसे पहुंचा, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है।

Atiq Ahmad shot dead: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। मीडिया और पुलिस कस्टडी में तीन हमलावरों ने दोनों पर 10 से 11 राउंड फायरिंग की जिसके बाद मौके पर अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों हमलावरों की पहचान- लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। तीनों बाइक सवार बदमाश मीडियाकर्मी बनकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद सरेंडर कर दिया। अब पुलिस इन तीनों का इतिहास खंगाल रही है। इस बीच हमलावरों में से एक लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह कुछ नहीं जानते। 

यज्ञ तिवारी ने बताया कि वह वहां (घटनास्थल पर) कैसे पहुंचा, इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि लवलेश नशे का आदी है। वह एक ड्रग एडिक्ट था। शूटर के पिता ने यह भी कहा कि उससे उनका कोई लेनादेना नहीं था। उनके मुताबिक, लवलेश 5-6 दिन पहले घर गया था। वह दो चार लोगों के साथ घर जाता था और नहा धोकर निकल जाता था। 

लवलेश के पिता ने कहा कि वह पहले भी जेल जा चुका है। यह एक से डेढ़ साल पहले की बात है। उसने बीच सड़क किसी को थप्पड़ मारा था जिसके बाद उसपर मुकदमा हुआ था। तब से पिता और बेटे के बीच बातचीत बंद है। बकौल यज्ञ तिवारी- वह वहां कैसे पहुंचा, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है और हमें उससे कोई मतलब नहीं था...वह एक ड्रग एडिक्ट है...हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते। पिता ने कहा कि वह 12 वीं तक पढ़ा है और स्नातक बीच में ही छोड़ दिया।

 प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की गई है। वहीं प्रयागराज के चकिया, राजरूपपुर, रोशनबाग और करेली समेत अन्य इलाकों में रविवार को तड़के से इंटरनेट काम नहीं कर रहा है।

वर्तमान में प्रयागराज के पुराने शहरी इलाके तनावपूर्ण लेकिन शांतिपूर्ण हैं। शांति सुनिश्चित करने के लिए इन इलाकों में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर का काफिला उस इलाके में गश्त कर रहा है, जहां कल अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को गोली मारी गई थी। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसटीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा