लाइव न्यूज़ :

'लव यू दोस्तों': सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के बाद प्रेमी जोड़े ने गोली मारकर कर लिया सुसाइड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 08:39 IST

सुसाइड से पहले शेयर किए गए वीडियो में युवक ने कहा, 'हम इस दुनिया से जा रहे हैं। मैं पुलिस से अपील करता हूं कि मेरे परिवार और दोस्तों को टॉर्चर ना किया जाए। मैंने अपने परिवार को दुख पहुंचाया और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। लव यू दोस्तों।'

Open in App
ठळक मुद्दे25 वर्षीय जाट सिख और 20 वर्षीय दलित लड़की एक-दूसरे को प्यार करते थे।स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की बीए की छात्रा थी और किसी बीमारी से जूझ रही थी। 

एक अविवाहित प्रेमी जोड़े ने 12 बोर की राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना पंजाब संगरूर जिले के गुजरान गांव में बुधवार रात की है। सुसाइड करने से पहले प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 वर्षीय जाट सिख और 20 वर्षीय दलित लड़की एक-दूसरे को प्यार करते थे। हालांकि उनके परिजन किसी भी रिश्ते की खबर से इनकार कर रहे हैं इसलिए सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लड़की बीए की छात्रा थी और किसी बीमारी से जूझ रही थी।

पुलिस के मुताबिक उन्हें गुरुवार सुबह घटना की सूचना दी गई। दिरबा के एसपी विलियम जेजी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि घटना युवक के खेत में घटी। दोनों ने सुसाइड करने से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। डीएसपी ने कहा कि एक गोली लड़की के पेट में और युवक के गर्दन में दो गोलियां धंसी थी। 

सुसाइड से पहले शेयर किए गए वीडियो में युवक ने कहा, 'हम इस दुनिया से जा रहे हैं। मैं पुलिस से अपील करता हूं कि मेरे परिवार और दोस्तों को टॉर्चर ना किया जाए। मैंने अपने परिवार को दुख पहुंचाया और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। लव यू दोस्तों।'

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई