लाइव न्यूज़ :

लोहरदगाः रामनवमी शोभा यात्रा पर पथराव और आगजनी, रह-रहकर घट रही घटनाएं, पुलिस प्रशासन परेशान, कई गांवों में कर्फ्यू

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2022 16:05 IST

झारखंड के लोहरदगा जिले का मामला है. सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के साथ हीं दलबल के साथ डीएसपी परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और खराब हो रहे माहौल को शांत कराया.

Open in App
ठळक मुद्देभारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करने का प्रयास किया गया है.लोहरदगा शहर में भी माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश किए थे.

रांचीः झारखंड के लोहरदगा जिले में गत 10 अप्रैल 2022 को सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी शोभा यात्रा पर हुए पथराव और आगजनी की घटना के बाद भड़की हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है. पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कोशिशों के बावजूद रह-रहकर कुछ ऐसी घटनाएं हो रही है, जिससे कि पुलिस प्रशासन परेशान है.

 

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. वहीं, प्रशासन ने एहतियातन जिले के कई गांवों में कर्फ्यू लगा दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव के बस्ती के शिव मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को एक समुदाय विशेष के कुछ लोग आकर बंद करा दिया. यह भी कहा कि अगर लाउडस्पीकर बंद नहीं किया जाता है तो युवकों को मंदिर से बाहर लाओ.

जब यह बात सार्वजनिक हुई तो माहौल बिगड़ने लगा. जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के साथ हीं दलबल के साथ डीएसपी परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और खराब हो रहे माहौल को शांत कराया. इसी बीच कुछ ग्रामीण भी पहुंचे और इस तरह की गलती पर नाराजगी जताई.

जिले के एसपी आर रामकुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना के बाद उस क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. उन्होंने कहा कि माहौल पूरी तरह से शांत है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. मामले को बारीकी से देखा जा रहा है. घटना के बाद लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करने का प्रयास किया गया है.

वहीं, लोहरदगा जिले में रह-रहकर लगभग हर दिन हो रही कुछ न कुछ घटना प्रशासन के लिए चिंता बन गई है. साथ ही जिलेवासियों के लिए भी भय का माहौल है. इधर इस तरह की घटना के बाद खराब माहौल को शांत करने के लिए आज अरु गांव में शांति समिति की बैठक बुलाई गई.

इसबीच, लोहरदगा में रामनवमी के अवसर पर हिरही भोक्ता बगीचा में घटी घटना को लेकर एसडीओ ने कहा कि लोहरदगा में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए स्लीपर सेल काम कर रहा है. पूरी घटना को अंजाम भी स्लीपर सेल के द्वारा ही दिया गया है.

इसकी शुरुआत कुछ दिन पहले ही हुई थी. स्लीपर सेल के सदस्य लोहरदगा शहर में भी माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश किए थे, लेकिन उनकी कोशिश नाकामयाब हो गई. ऐसे लोगों को सभी लोग चिह्नित करें. प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा