लाइव न्यूज़ :

India Lockdown: मौत पर हंगामा, परिजन ने लगाया पुलिस पर आरोप, पुलिस ने भीड़ हत्या का मामला बताया

By भाषा | Updated: March 30, 2020 21:57 IST

मारे गए व्यक्ति की पहचान राजू वेलू देंवेंद्र के रूप में की गई है। राजू के भाई शंकर ने दावा किया कि उसके भाई की मौत विले पार्ले (पश्चिम) के नेहरू नगर इलाके में हुई। उसने दावा किया, ‘‘राजू और हम कुछ लोग आज देर रात एक बजे अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे तभी पुलिस ने हमारा पीछा करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देशंकर ने कहा, ‘‘हम कूपर अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हमें उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। हमने आठ-नौ पुलिसकर्मियों को उसे पीटते देखा था।

मुंबईःमुंबई में मारे गए 22 वर्षीय युवक के भाई ने आरोप लगाया है कि जब वह लॉकडाउन (बंद) के दौरान बाहर गया था, तभी पुलिस ने उसे पीटा जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि व्यक्ति लूटपाट करने के लिए बाहर गया था, तभी भीड़ ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।

मारे गए व्यक्ति की पहचान राजू वेलू देंवेंद्र के रूप में की गई है। राजू के भाई शंकर ने दावा किया कि उसके भाई की मौत विले पार्ले (पश्चिम) के नेहरू नगर इलाके में हुई। उसने दावा किया, ‘‘राजू और हम कुछ लोग आज देर रात एक बजे अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे तभी पुलिस ने हमारा पीछा करना शुरू कर दिया।

उन्होंने राजू को पकड़ लिया और हमें बताया कि उसे जुहू पुलिस थाने ले जाया जा रहा है, लेकिन सुबह छह बजे एक पुलिसकर्मी आया और उसने हमें बताया कि नेहरू नगर चौक में राजू की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।’’ शंकर ने कहा, ‘‘हम कूपर अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमें उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। हमने आठ-नौ पुलिसकर्मियों को उसे पीटते देखा था।’’

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) मनोज शर्मा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा, ‘‘उसे पुलिस ने नहीं, बल्कि स्थानीय निवासियों ने उस समय पीटा जब वह लूटपाट करने गया था। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि थी। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। हम मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउद्धव ठाकरेमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट