लाइव न्यूज़ :

Lockdown 3.0: कर्नाटक मे शराब की बिक्री चालू होने के बाद नशे में हुआ झगड़ा, दो व्यक्ति की हुई मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2020 18:07 IST

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात जब आरोपी के घर दोनों शराब पी रहे थे तभी आपस में झगड़ा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक आबकारी विभाग ने बताया कि एक दिन यानि सोमवार को शराब बिकने से राज्य में 45 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है।राज्य के आबकारी मंत्री एच नागेश ने बताया कि उम्मीद से अधिक राजस्व सरकार को शराब बिकने पर मिला है।

बेंगलुरु: पांच मई (भाषा) कर्नाटक में कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों में दी गई ढील के तहत शराब की बिक्री चालू हो जाने के बाद, नशे में हुए झगड़े में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। एक अन्य घटना में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी और उसका पति हमले में घायल हो गये।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहली घटना में, सोमवार को शराब की बिक्री चालू हो जाने की खुशी में आयोजित की गयी एक पार्टी में करीब तीस साल के एक व्यक्ति को उसके दोस्त ने चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार है। अन्य हत्या यहां जीवन बीमा नगर में हुई। एक युवक को उसके एक दोस्त ने नशे की हालत में पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात को जब आरोपी के घर दोनों शराब पी रहे थे तब यह वाकया हुआ। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। एक तीसरी घटना चिकबल्लापुर जिले के सिद्लघटा में हुई जहां एक महिला स्वास्थ्यकर्मी पर हमला किया गया।

स्वास्थ्यकर्मी रवनम्मा अपने पति के साथ कोविड-19 से संबंधित एक सर्वेक्षण करने के लिए जिले के एक गांव में गयी थी। वहां, नशे में एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बताया जाता है कि आरोपी ने इस दंपत्ति से निजी दुश्मनी के चलते उन पर हमला किया। पुलिस आरोपी को खोज रही है।  

बता दें कि कर्नाटक राज्य को इसका सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। कर्नाटक आबकारी विभाग की तरफ से बताया गया है कि इस एक दिन यानि सोमवार को राज्य में 45 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है।

आबकारी विभाग के अनुसार, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक 3.9 लाख लीटर बीयर और 8.5 लाख लीटर इंडियन मेड लिकर की बिक्री से 45 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। राज्य के आबकारी मंत्री एच नागेश ने बताया कि हमें 25 करोड़ रुपए की बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन यह उससे भी अधिक है। जिसमें की 40% अकेले बेंगलुरु से है।

राज्य के पास है पर्याप्त स्टॉकइसके साथ ही नागेश ने कहा कि लोगों को खरीदारी करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि राज्य के पास पर्याप्त स्टॉक है। दस दिनों के स्टॉक में के 26.5 लाख बॉक्स और बीयर के 16.5 लाख बॉक्स हैं। मंगलवार से राज्य के बजट के अनुसार शराब की कीमतें बढ़ेंगी और अतिरिक्त 6% उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा, जो इस वित्त वर्ष  से लागू होगा।

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरस लॉकडाउनशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई