लाइव न्यूज़ :

Lockdown: तीन मोटराइकिल सवारों ने पुलिसकर्मी को किया कुचलने का प्रयास, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 12, 2020 22:46 IST

''लॉकडाउन के बावजूद शुक्रवार शाम करीब 5.40 बजे तीनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उन्होंने ना तो हेलमेट पहना था और न ही फेस मास्क। जब एएसआई ने उन्हें गोरेगांव के साठे चौक पर देखा तो उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने मोटरसाइकिल उन पर चढ़ा दी...''

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के गोरेगांव में तीन मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिसकर्मी को कथित तौर पर कुचलने का प्रयास किया। दरअसल लॉकडाउन के बावजूद मोटरसाइकिल पर घूम रहे इन सभी युवकों को पुलिसकर्मी ने रोकने का प्रयास किया था, जिस पर उन्होंने वाहन उस पर चढ़ा दिया।

मुंबई के गोरेगांव में तीन मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिसकर्मी को कथित तौर पर कुचलने का प्रयास किया। दरअसल लॉकडाउन के बावजूद मोटरसाइकिल पर घूम रहे इन सभी युवकों को पुलिसकर्मी ने रोकने का प्रयास किया था, जिस पर उन्होंने वाहन उस पर चढ़ा दिया। बाद में पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम को हुई जिसमें मलाड यातायात खंड के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया, ' लॉकडाउन के बावजूद शुक्रवार शाम करीब 5.40 बजे तीनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उन्होंने ना तो हेलमेट पहना था और न ही फेस मास्क। जब एएसआई ने उन्हें गोरेगांव के साठे चौक पर देखा तो उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने मोटरसाइकिल उन पर चढ़ा दी, जिसकी टक्कर से वह गिर गये।” उनके सिर, मुंह और दाहिने हाथ पर चोटें आईं और अभी उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद तीनों मौके से भाग गए लेकिन कुछ अधिकारियों ने ओशिवारा तक उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

अधिकारी ने कहा कि इनमें से दो आरोपी विजय मोहन यादव (23) और विनोद सिद्धार्थ भालेराव को गिरफ्तार किया गया जबकि तीसरे आरोपी 17 वर्षीय लड़के को छोड़ दिया गया। बांगुर नगर पुलिस ने दोनों को गिरफ़्तार कर संबंधित धाराओं में उन पर मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास