लाइव न्यूज़ :

Lockdown: रांची के हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोका तो उपद्रवियों ने केंद्रीय बलों से की मारपीट

By भाषा | Updated: May 17, 2020 05:48 IST

झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े निषिद्ध क्षेत्र हिंदपीढ़ी में शनिवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोके जाने पर एक पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मारपीट की और हंगामा किया।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े निषिद्ध क्षेत्र हिंदपीढ़ी में शनिवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोके जाने पर एक पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मारपीट की और हंगामा किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में उपद्रवियों द्वारा अशान्ति पैदा करने की कोशिश करने की खबरें मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई...

झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े निषिद्ध क्षेत्र हिंदपीढ़ी में शनिवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोके जाने पर एक पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मारपीट की और हंगामा किया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में उपद्रवियों द्वारा अशान्ति पैदा करने की कोशिश करने की खबरें मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त राय महिमापत रे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले को शान्त करवाया।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उपायुक्त रे ने बताया कि अब हिन्दपीढ़ी में पूरी स्थिति नियंत्रण में है।

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर कमान संभाले हुए हैं। मौके पर रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं महानिरीक्षक भी पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसक्राइमलोकमत हिंदी समाचारझारखंडसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े