लाइव न्यूज़ :

एटा में लॉकडाउन: घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, फैली दहशत, हत्या की आशंका

By भाषा | Updated: April 25, 2020 14:00 IST

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर के श्रृंगारनगर मोहल्ले में शनिवार को एक मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव संदिग्ध हालत में बरामद हुए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर के श्रृंगारनगर मोहल्ले में शनिवार को एक मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव संदिग्ध हालत में बरामद हुए।घटना की जानकारी मिलने पर मौका मुआयना करने गई पुलिस को शवों के पास सल्फास की गोलियां और हार्पिक की बोतल मिली है।

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली नगर के श्रृंगारनगर मोहल्ले में शनिवार को एक मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव संदिग्ध हालत में बरामद हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजेश्वर पचौरी के मकान में एक महिला का शव चारपाई पर पड़ा है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दिव्या (37) का शव मुख्य दरवाजे के पास चारपाई पर पड़ा मिला। इसके अलावा दिव्या की बहन बुलबुल (27), पुत्र आरुष (आठ) और एक अन्य बच्चे का शव कमरे के भीतर मिला। दिव्या के ससुर राजेश्वर पचौरी का शव दूसरी मंजिल पर मिला। सिंह ने बताया कि जांच करने पर पूरे मकान में कोई भी सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि रसोई में रखे दूध को भी यह पता लगाने के मकसद से जांच के लिए भेजा गया है कि कहीं उसमें कोई विषाक्त पदार्थ तो नहीं है। उन्होंने बताया कि दिव्या के गले पर निशान पाये गये हैं, इसलिए मामला संदिग्ध दिखता है । सिंह ने बताया कि शवों के पास सल्फास की गोलियां और हार्पिक की बोतल मिली है।

टॅग्स :हत्याकांडयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई