लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: नागपुर में दवाखाना में बीयर बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, 80 बोतलें जब्त

By भाषा | Updated: April 15, 2020 15:12 IST

देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार इसे और सख्ती से लागू किया जाएगा। इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर में मेडिकल शॉप पर दुकानदार बीयर बेच रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मंगलवार को निशांत उर्फ बंटी प्रमोद गुप्ता (36) को गणेशपेट इलाके में एक दवा दुकान में कथित तौर पर बीयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया।सूचना के आधार पर मंगलवार की रात लगभग आठ बजे फार्मेसी में छापा मारा गया और मिनरल वाटर के बक्सों में बीयर की बोतलें मिलीं।

नागपुरःकोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें और बार के बंद होने के बीच महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दवाखाना में बीयर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को निशांत उर्फ बंटी प्रमोद गुप्ता (36) को गणेशपेट इलाके में एक दवा दुकान में कथित तौर पर बीयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर मंगलवार की रात लगभग आठ बजे फार्मेसी में छापा मारा गया और मिनरल वाटर के बक्सों में बीयर की बोतलें मिलीं।

पुलिस ने बताया कि बीयर की 80 बोतलें जब्त की गईं और दोसर भवन चौक निवासी गुप्ता को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी छापे के दौरान भाग निकला। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामुंबईनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा