लाइव न्यूज़ :

Lockdown Crime: लॉकडाउन में पति फंसा था राजस्थान में, मध्यप्रदेश में घर में अकेली नेत्रहीन बैंक अधिकारी से दरिंदे ने किया रेप

By गुणातीत ओझा | Updated: April 18, 2020 15:08 IST

कोरोना वायरस के प्रसार पर ब्रेक लगाने के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन एक नेत्रहीन महिला के लिए कभी न भुला पाने वाला दर्द दे गया। लॉकडाउन के चलते घर में अकेले रहने को मजबूर महिला को एक दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना मध्यप्रदेश में भोपाल के शाहपुरा इलाके की है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में लॉकडाउन के चलते अकेले रह रही 53 वर्षीय पीड़िता बैंक अधिकारी के साथ दरिंदे ने किया रेप।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के चलते उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य राजस्थान में फंसे हुए हैं।

कोरोना वायरस के प्रसार पर ब्रेक लगाने के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन एक नेत्रहीन महिला के लिए कभी न भुला पाने वाला दर्द दे गया। लॉकडाउन के चलते घर में अकेले रहने को मजबूर महिला को एक दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना मध्यप्रदेश में भोपाल के शाहपुरा इलाके की है। पीड़िता बैंक अधिकारी है और उसका पति व परिवार के अन्य सदस्य लॉकडाउन के चलते राजस्थान से वापस नहीं लौट पाए हैं।

भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में रहने वाली 53 वर्षीय पीड़िता बैंक अधिकारी कई दिनों से घर में अकेले रह रही थी। शुक्रवार की रात वह नींद में थी, तभी आरोपी छत से होते हुए बालकनी के रास्ते महिला के कमरे में घुस गया। दरिंदे ने महिला के साथ रेप किया। संघर्ष में महिला को काफी चोट भी आई है। पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी संजय साहू ने बताया कि घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए गए हैं। आरोपी के बारे में अभी तक कोई जानकारी हांसिल नहीं हो सकी है, मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जेठ और उसके दोस्तों ने चलती कार में किया में महिला से गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कंटेनर डिपो के पास चलती कार में एक महिला से उसके जेठ तथा उसके दोस्त ने कथित तौर पर सामूहिक रूप से बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त पीपी सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक गांव की रहने वाली पीड़िता नोएडा में काम करती है। 15 अप्रैल को उसका जेठ संदीप अपने दोस्त अशोक के साथ कार में सवार होकर नोएडा आया। वह महिला को ग्रेटर नोएडा के गांव स्थित उसके घर छोड़ने के लिए कार में लेकर नोएडा से चला। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कंटेनर डिपो के पास संदीप और उसके दोस्त अशोक ने चलती कार में उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार संदीप इससे पूर्व वर्ष 2015 में हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनक्राइम न्यूज हिंदीरेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा