लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: बिहार के औरंगाबाद और नवादा में लॉकडाउन के बीच दो पक्षों में झड़प, एक की पीट-पीटकर हत्या, 12 घायल

By भाषा | Updated: April 17, 2020 21:16 IST

देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन है। इस दौरान केवल जरूरी सामान ही खरीद सकते हैं। बिहार में कोरोना से आज दूसरी मौत हुई है। औरंगाबाद और नवादा लोग आपस में लड़ गए और एक शख्स की हत्या हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी जबकि इस हिंसक झड़प में 2 महिला समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने बताया, “दुधैला गांव के धनंजय सिंह का परिवार खेतों में काम कर रहा था।

औरंगाबाद/ नवादाःबिहार के औरंगाबाद और नवादा में दो जगहों पर अलग-अलग पक्षों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच औरंगाबाद जिला के जम्होर थाना क्षेत्र के दुधैला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी जबकि इस हिंसक झड़प में 2 महिला समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने बताया, “दुधैला गांव के धनंजय सिंह का परिवार खेतों में काम कर रहा था। इसी बीच हथियार तथा लाठी डंडों से लैस रतनौर गांव के कुछ लोग आये और अचानक उन पर हमला बोल दिया जिसमें धनंजय की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।”

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। धनंजय ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना अंतर्गत मुड़लाचक डीह गांव स्थित अनुसूचित टोला में बच्चों के बीच खेलने दौरान शुक्रवार को हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए और इस दौरान सात लोग घायल हो गए।

वारिसलीगंज थाना प्रभारी पवन कुमार ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि झड़प के दौरान चिड़िया मारने वाली बंदूक से गोली चलाई गई है। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कुमार ने बताया कि घायलों में दो नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है जबकि बाकी अन्य को इलाज के लिए वारिसलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन के लोग उक्त गांव में कैम्प कर रहे हैं। लॉकडाउन में सभी ग्राम वासियों को अपने-अपने घरों में रहने को कहा गया है। बताया जाता है कि बृस्पितिवार की शाम बच्चों के खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था और शुक्रवार को एकबार फिर दोनों पक्ष उसी बात को लेकर आपस में उलझ गये। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारकोरोना वायरस लॉकडाउनबिहार में कोरोनाऔरंगाबादनीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली