Lockdown: दिल्ली में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर 95 मामले दर्ज, 2600 से अधिक लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: April 29, 2020 23:29 IST2020-04-29T23:29:32+5:302020-04-29T23:29:32+5:30

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत कुल 2,649 लोगों को हिरासत में लिया गया और धारा 66 के तहत 138 वाहनों को जब्त किया गया।

Lockdown: 95 cases registered for violating lockdown rules in Delhi, more than 2600 people in custody | Lockdown: दिल्ली में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर 95 मामले दर्ज, 2600 से अधिक लोग हिरासत में

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के लिए दिल्ली में 95 मामले दर्ज किये गये और 2,649 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 95 मामले दर्ज किये गये हैं।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के लिए दिल्ली में 95 मामले दर्ज किये गये और 2,649 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 95 मामले दर्ज किये गये हैं।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत कुल 2,649 लोगों को हिरासत में लिया गया और धारा 66 के तहत 138 वाहनों को जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन में आवाजाही के लिए 423 पास जारी किए गए। उन्होंने बताया कि मास्क लगाये बिना घरों से निकलने के लिए 42 मामले दर्ज किये गये।

पिछले महीने 24 मार्च को लॉकडाउन लागू होने से अब तक लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1,28,257 लोगों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया है।

Web Title: Lockdown: 95 cases registered for violating lockdown rules in Delhi, more than 2600 people in custody

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे