लाइव न्यूज़ :

Lockdown: सिलवासा में दंगा करने के आरोप 100 प्रवासी मजदूर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 6, 2020 23:51 IST

अधिकारी ने कहा कि मजदूर नरोली औद्योगिक क्षेत्र में धागा निर्माण की एक इकाई में काम करते हैं और कारखाने के पास एक श्रमिक कॉलोनी में रहते हैं। विरोध करते हुए सड़कों पर उतरने से पहले उन्होंने मीडिया को बताया था कि वे अपने अपने गृह राज्य वापस जाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली के सिलवासा में, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान घर भेजे जाने की मांग को लेकर मंगलवार की रात 100 से अधिक प्रवासी मजदूर हिंसक हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटनास्थल से 100 श्रमिकों को दंगा और पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली के सिलवासा में, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान घर भेजे जाने की मांग को लेकर मंगलवार की रात 100 से अधिक प्रवासी मजदूर हिंसक हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटनास्थल से 100 श्रमिकों को दंगा और पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

इनमें से अधिकतर श्रमिक उत्तर प्रदेश से हैं। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा कि मजदूर नरोली औद्योगिक क्षेत्र में धागा निर्माण की एक इकाई में काम करते हैं और कारखाने के पास एक श्रमिक कॉलोनी में रहते हैं। विरोध करते हुए सड़कों पर उतरने से पहले उन्होंने मीडिया को बताया था कि वे अपने अपने गृह राज्य वापस जाना चाहते हैं।

पुलिस अधीक्षक शरद दराडे ने कहा कि प्रशासन उनकी देखभाल कर रहा है, इसके बावजूद वे श्रमिक धैर्य खो बैठे।  

उन्होंने कहा, "देर रात करीब 100 प्रवासी श्रमिक विरोध करते हुए सड़कों पर आ गए और पुलिस पर उन्होंने पथराव किया।

उन्होंने एक मोटरसाइकिल को भी आग लगा दी और एक पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।"

दराडे ने कहा, "एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आईं। हमने मौके से 100 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ मारपीट और दंगा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।"  

एसपी ने कहा, "स्थानीय प्रशासन इन प्रवासियों की अच्छी देखभाल कर रहा है। हम उन्हें भोजन भी उपलब्ध करा रहे हैं, और अब तो कारखानों में काम भी शुरु हो गया है।" 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा