लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ FIR, पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने लगाए गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2020 09:06 IST

एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला दीप्ति शर्मा ने दावा है कि उसने 2016 में आईपीएस अजय पाल शर्मा के साथ शादी की थी। इस शादी की रजिस्ट्रेशन गाजियाबाद में हुई थी। उस वक्त अजय पाल शर्मा एसपी सिटी गाजियाबाद के पद पर तैनात थे।  

Open in App
ठळक मुद्देएफआईआर में दीप्ति ने दावा  किया कि "वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील हैं।महिला ने दावा किया है कि रामपुर सिविल थाने से अजय पाल शर्मा के कहने पर कुछ लोग गाजियाबाद स्थित उनके घर आए थे और लैपटॉप के साथ कई जरूरी सबूत उठाकर चले गए थे।

लखनऊ:  भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला ने दावा किया है कि वह आईपीएस अजय पाल शर्मा की पत्नी हैं। अजय पाल शर्मा नोएडा के पूर्व एसएसपी थे। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के निर्देश पर अजय पाल शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नोएडा के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी अजय पाल शर्मा पर पहले आरोप लगाए थे। ये वही लॉबी है, जिन्होंने नोएडा के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण की एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करवाया था, जिसमें वह एक महिला के साथ प्राइवेट टाइम बिता रहे थे। 

जानें आईपीएस अजय पाल शर्मा पर क्या-क्या है आरोप

विशेष सचिव गृह अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर लखनऊ हजरतगंज पुलिस ने आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ गबन, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। महिला द्वारा दर्ज कराए गए रिपोर्ट में अन्य पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है।

आईपीएस अजय पाल शर्मा पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 409, 201 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करवाने वाली महिला ने अपना नाम दीप्ति शर्मा बताया है और दावा किया है कि वह आईपीएस अजय पाल शर्मा की पत्नी हैं। 

दीप्ति शर्मा का दावा- साल 2016 में आईपीएस अजय पाल शर्मा से हुई थी शादी

दीप्ति शर्मा ने दावा है कि उसने 2016 में आईपीएस अजय पाल शर्मा के साथ शादी की थी। इस शादी की रजिस्ट्रेशन गाजियाबाद में हुई थी। उस वक्त अजय पाल शर्मा एसपी सिटी गाजियाबाद के पद पर तैनात थे।  एफआईआर में कहा गया है कि अजय पाल ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और दीप्ति के  पांच मोबाइल फोन में संग्रहीत सबूतों को नष्ट करने की साजिश भी की। 

महिला ने दावा किया है कि रामपुर सिविल थाने से अजय पाल शर्मा के कहने पर कुछ लोग गाजियाबाद स्थित उनके घर आए थे और लैपटॉप के साथ कई जरूरी सबूत उठाकर चले गए थे। इसकी शिकायत भी महिला ने डीआईजी रेंज मेरठ और अन्य संबंधित अधिकारियों को दी थी। मार्च 2019 में अजय पाल शर्मा से बातचीत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने परेशान करना शुरू कर दिया था।

नहीं हुई है "दीप्ति और अजय पाल शर्मा की शादी: अजय पाल शर्मा के करीबी सूत्रों ने किया दावा

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आईपीएस अजय पाल शर्मा के इशारे पर ठगी का केस दर्ज हुआ। उससे सबूत छीन लिए गए, साथ ही जेल भी भेज दिया गया। महिला ने आरोप लगाए हैं कि कई अन्य मुकदमे भी दर्ज किए गए।

पुलिस के अनुसार, दीप्ति शर्मा के मोबाइल फोन में कुछ रिकॉर्डिंग और वीडियो क्लिप थीं, जिसमें आईपीएस अधिकारी का '' डार्क साइड '' पता चला था। दूसरी ओर, अजय पाल शर्मा के करीबी सूत्रों ने दावा किया कि दीप्ति कुछ वीडियो क्लिप के आधार पर शर्मा को ब्लैकमेल कर रही थी। सूत्र ने दावा किया, "दीप्ति और अजय पाल शर्मा की शादी नहीं हुई है।"

महिला का दावा- सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील हैं

एफआईआर में दीप्ति ने दावा  किया कि "वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील हैं। उनके भाई, लंदन में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक और ब्रिटिश पासपोर्ट धारक हैं। उन्होंने 2016 में अजय पाल शर्मा से शादी की थी, जब वह एसपी सिटी के रूप में गाजियाबाद में तैनात थे। शर्मा के अन्य मामलों के कारण, उनके पति के साथ संबंधों में खटास आ गई ”।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशनॉएडागाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह