लखनऊ: IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ FIR, पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने लगाए गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2020 09:06 IST2020-03-09T09:06:40+5:302020-03-09T09:06:40+5:30

एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला दीप्ति शर्मा ने दावा है कि उसने 2016 में आईपीएस अजय पाल शर्मा के साथ शादी की थी। इस शादी की रजिस्ट्रेशन गाजियाबाद में हुई थी। उस वक्त अजय पाल शर्मा एसपी सिटी गाजियाबाद के पद पर तैनात थे।  

Lobby war between top IPS escalates, FIR registered against former SSP Noida, Ajay Pal Sharma | लखनऊ: IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ FIR, पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने लगाए गंभीर आरोप

IPS Ajay Pal Sharma (File Photo)

Highlightsएफआईआर में दीप्ति ने दावा  किया कि "वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील हैं।महिला ने दावा किया है कि रामपुर सिविल थाने से अजय पाल शर्मा के कहने पर कुछ लोग गाजियाबाद स्थित उनके घर आए थे और लैपटॉप के साथ कई जरूरी सबूत उठाकर चले गए थे।

लखनऊ:  भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला ने दावा किया है कि वह आईपीएस अजय पाल शर्मा की पत्नी हैं। अजय पाल शर्मा नोएडा के पूर्व एसएसपी थे। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के निर्देश पर अजय पाल शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नोएडा के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी अजय पाल शर्मा पर पहले आरोप लगाए थे। ये वही लॉबी है, जिन्होंने नोएडा के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण की एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करवाया था, जिसमें वह एक महिला के साथ प्राइवेट टाइम बिता रहे थे। 

जानें आईपीएस अजय पाल शर्मा पर क्या-क्या है आरोप

विशेष सचिव गृह अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर लखनऊ हजरतगंज पुलिस ने आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ गबन, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। महिला द्वारा दर्ज कराए गए रिपोर्ट में अन्य पुलिसकर्मियों को भी आरोपी बनाया गया है।

आईपीएस अजय पाल शर्मा पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 409, 201 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करवाने वाली महिला ने अपना नाम दीप्ति शर्मा बताया है और दावा किया है कि वह आईपीएस अजय पाल शर्मा की पत्नी हैं। 

दीप्ति शर्मा का दावा- साल 2016 में आईपीएस अजय पाल शर्मा से हुई थी शादी

दीप्ति शर्मा ने दावा है कि उसने 2016 में आईपीएस अजय पाल शर्मा के साथ शादी की थी। इस शादी की रजिस्ट्रेशन गाजियाबाद में हुई थी। उस वक्त अजय पाल शर्मा एसपी सिटी गाजियाबाद के पद पर तैनात थे।  एफआईआर में कहा गया है कि अजय पाल ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और दीप्ति के  पांच मोबाइल फोन में संग्रहीत सबूतों को नष्ट करने की साजिश भी की। 

महिला ने दावा किया है कि रामपुर सिविल थाने से अजय पाल शर्मा के कहने पर कुछ लोग गाजियाबाद स्थित उनके घर आए थे और लैपटॉप के साथ कई जरूरी सबूत उठाकर चले गए थे। इसकी शिकायत भी महिला ने डीआईजी रेंज मेरठ और अन्य संबंधित अधिकारियों को दी थी। मार्च 2019 में अजय पाल शर्मा से बातचीत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने परेशान करना शुरू कर दिया था।

नहीं हुई है "दीप्ति और अजय पाल शर्मा की शादी: अजय पाल शर्मा के करीबी सूत्रों ने किया दावा

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आईपीएस अजय पाल शर्मा के इशारे पर ठगी का केस दर्ज हुआ। उससे सबूत छीन लिए गए, साथ ही जेल भी भेज दिया गया। महिला ने आरोप लगाए हैं कि कई अन्य मुकदमे भी दर्ज किए गए।

पुलिस के अनुसार, दीप्ति शर्मा के मोबाइल फोन में कुछ रिकॉर्डिंग और वीडियो क्लिप थीं, जिसमें आईपीएस अधिकारी का '' डार्क साइड '' पता चला था। दूसरी ओर, अजय पाल शर्मा के करीबी सूत्रों ने दावा किया कि दीप्ति कुछ वीडियो क्लिप के आधार पर शर्मा को ब्लैकमेल कर रही थी। सूत्र ने दावा किया, "दीप्ति और अजय पाल शर्मा की शादी नहीं हुई है।"

महिला का दावा- सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील हैं

एफआईआर में दीप्ति ने दावा  किया कि "वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील हैं। उनके भाई, लंदन में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक और ब्रिटिश पासपोर्ट धारक हैं। उन्होंने 2016 में अजय पाल शर्मा से शादी की थी, जब वह एसपी सिटी के रूप में गाजियाबाद में तैनात थे। शर्मा के अन्य मामलों के कारण, उनके पति के साथ संबंधों में खटास आ गई ”।

Web Title: Lobby war between top IPS escalates, FIR registered against former SSP Noida, Ajay Pal Sharma

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे