लाइव न्यूज़ :

Live-in Relationship: खाना को लेकर झगड़ा, शराब के नशे में विजय रैदास ने फावड़े बेंत से मारकर ‘लिव इन रिलेशन’ में रह रही महिला की हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2024 16:41 IST

Live-in Relationship: सूचना के आधार पर घटनास्थल पहुंची पुलिस को वहां (घटनास्थल में) पता चला कि पति से अदालती विवाद के चलते सपना रैकवार (30) नामक महिला पिछले एक-डेढ़ साल से विजय रैदास नामक व्यक्ति के साथ किराये के कमरे में ‘लिव इन रिलेशन’ में रह रही थी।

Open in App
ठळक मुद्दे बृहस्पतिवार की रात विजय रैदास शराब के नशे में था। सिर में प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बांदा: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने डंडे से प्रहार कर ‘लिव इन रिलेशन’ में उसके साथ रह रही महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कर्वी कस्बे के विद्यानगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने डंडे से प्रहार कर एक महिला की हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर घटनास्थल पहुंची पुलिस को वहां (घटनास्थल में) पता चला कि पति से अदालती विवाद के चलते सपना रैकवार (30) नामक महिला पिछले एक-डेढ़ साल से विजय रैदास नामक व्यक्ति के साथ किराये के कमरे में ‘लिव इन रिलेशन’ में रह रही थी।

सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात विजय रैदास शराब के नशे में था और दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कुछ विवाद हुआ, इसी दौरान विजय ने फावड़े के बेंत (डंडे) से उसके सिर में प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्जकर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया गया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली