लाइव न्यूज़ :

बिहार के हाजीपुर में अस्पताल की आड़ में चल रहा था शराब का धंधा, छापेमारी करने गई टीम रह गई भौंचक

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2022 14:33 IST

दरअसल, हाजीपुर उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली की सदर थाना क्षेत्र के शुभई स्थित एक निजी मकान में शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही है। आरोपी डॉक्टर फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में मरीज इलाज किये जाने के बदले शराब का धंधा किया जा रहा थाआरोपी डॉक्टर फरार होने में सफल रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगीगुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के द्वारा अस्पताल में रेड करने पर हुआ खुलासा

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का धंधा धड़ल्ले से जारी है। शराब तस्कर नये-नये तरीके से शराब की बिक्री कर रहे हैं। इसी कड़ी में हाजीपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक अस्पताल में मरीज इलाज किये जाने के बदले शराब का धंधा किया जा रहा था। 

वहां दवाई की जगह शराब मिलती थी। गुप्त सूचना पर जब उत्पाद विभाग ने इस निजी अस्पताल में छापा मारा तो खुलासा हुआ कि वहां इलाज कराने मरीज नहीं बल्कि शराब पीने और शराब लेकर बेचनेवाले आते थे। दवा दुकान व निजी नर्सिंग होम की आड़ में एक डॉक्टर शराब का कारोबार कर रहा था।

सबसे मजेदार बात तो यह है कि पुलिस के अलावा उत्पाद विभाग की टीम जब अस्पताल के जांच में जुटी थी तभी आरोपी डॉक्टर फरार होने में सफल रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह सब तब हुआ जबकि आरोपी डॉक्टर के हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। जिसके बाद रात भर मक्के के खेत में पुलिसवाले खोजबीन करते रहे। 

फरार डॉक्टर का नाम सुरेश कुमार बताया गया है। दरअसल, हाजीपुर उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली की सदर थाना क्षेत्र के शुभई स्थित एक निजी मकान में शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही है। इस सूचना के बाद पुलिस बल के साथ उत्पाद की टीम छापेमारी करने मौके पर पहुंच। तब उत्पाद विभाग के कर्मियों और अधिकारियों ने भी नहीं सोचा था कि यह अनुभव उनके लिए पहला और बिल्कुल नया होगा।

शराब फैक्ट्री के आगे एक दवा दुकान थी और फैक्ट्री के मुख्य गेट पर निजी क्लीनिक का बैनर टांगा गया था। इसको देखकर कोई भी यही समझता कि यहां मरीजों का इलाज होता है। लेकिन जब उत्पाद विभाग की टीम कमरे के अंदर दाखिल हुई तो वहां सैकड़ों विदेशी शराब के रैपर, बोतलें, तैयार शराब, टेट्रा पैक शराब के रैपर, यहां तक कि पंचिंग मशीन और ऐसी दवाइयां भी मौजूद थीं जिससे विदेशी शराब बनायी जाती थी।

इसके अलावा 3 ड्रम प्रतिबंधित स्प्रिट भी मौके से बरामद किया। दवा की आड़ में डॉक्टर कई तरह की महंगी विदेशी शराब भी बना रहा था। 

टॅग्स :हाजीपुरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े