लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदीः पटना में शराब, कबाब पार्टी में महिलाएं कर रही थीं अय्याशी, पुलिस की धमक, छत से कूदी, पैर टूटा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2020 17:37 IST

पटना में शराब के नशे में महिलाओं के साथ रंगरेलियां मनाने की खबर सामने आई है. दीघा थाना के घुडदौड़ रोड के एक मकान की छत पर तीन युवक तीन महिलाओं के साथ शराब पार्टी करते पकडे़ गए हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देपटना में शराब, कबाब और शबाब पार्टी की जो तस्वीर सामने आई है, वह शराबबंदी का पोल खोलने के लिए काफी है.बिहार में शराबबंदी की क्या हकीकत है ये किसी से छिपी नहीं है. आए दिन शराब की खेप के साथ साथ शराब पार्टी की खबरें आम हैं. सूचना मिली तो छापेमारी की और शराब कबाब के साथ शबाब पार्टी का लुफ्त उठा रहे लोग और महिलायें पकड़ी गईं.

पटनाः बिहार में शराबबंदी के बीच राजधानी पटना में शराब, कबाब और शबाब पार्टी की जो तस्वीर सामने आई है, वह शराबबंदी का पोल खोलने के लिए काफी है.

हालांकि, बिहार में शराबबंदी की क्या हकीकत है ये किसी से छिपी नहीं है. आए दिन शराब की खेप के साथ साथ शराब पार्टी की खबरें आम हैं. इस सिलसिले में पटना में शराब के नशे में महिलाओं के साथ रंगरेलियां मनाने की खबर सामने आई है. दीघा थाना के घुडदौड़ रोड के एक मकान की छत पर तीन युवक तीन महिलाओं के साथ शराब पार्टी करते पकडे़ गए हैं. 

बताया जाता है कि पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो छापेमारी की और शराब कबाब के साथ शबाब पार्टी का लुफ्त उठा रहे लोग और महिलायें पकड़ी गईं. उसमें शामिल होने के लिए महिलाएं भी पहुंची थी. यही नहीं ये महिला पुरुष साथियों के साथ अय्याशी भी करती थी. जब पुलिस ने छापेमारी की तो हड़कंप मच गया.

इस दौरान एक महिला छत से कूद कई, लेकिन उसका पैर टूट गया. सूत्रों के अनुसार जब पुलिस ने छापा मारा तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया. 2 महिलाएं फरार हो गईं जबकि एक पुलिस को देखकर छत से कूद गई. पुलिस का कहना है कि कस्टडी में महिला का इलाज चल रहा है.

पुलिस ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों ने यह सूचना दी थी कि इस मकान में हर रोज महिलाओं के साथ मौज मस्ती और शराब की पार्टी होती है. सूचना के बाद छापेमारी में इसका खुलासा भी है. पुलिस ने नशे की हालत में तीन युवक को गिरफ्तार भी किया है. बाकि जो दो महिला मौके से फरार हुई हैं उनकी भी तलाश की जा रही है.

पुलिस ने महिला के अलावे शराब के ठिकाने से नशे महिलाओं के पुरूष साथी विकास, प्रेम और अनिल को गिरफ्तार किया है. विकास हाजीपुर, प्रेम राजगीर और अनिल जहानाबाद का रहने वाला है. जिस महिला का पैर टूटा है. वह शादीशुदा है वह पटेलनगर की रहने वाली है.

पुलिस ने उसके पति को बुलाया तो वह पहुंचा. पत्नी के बारे में जानकारी होने के बाद पति भी हैरान हो गया. बताया जा रहा है कि शराब पार्टी कई माह से चल रहा था. इसमें महिलाएं शामिल होती थी. फरार दोनों महिलाओं के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली