लाइव न्यूज़ :

संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पत्र में दी जान से मारने की धमकी, सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या करने का जिक्र

By अनिल शर्मा | Updated: April 1, 2023 11:32 IST

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक संजय राउत को एक धमकीभरा पत्र मिला है जिसमें उनको जान से मारने की धमकी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक धमकी भरा संदेश मिला है।पत्र में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी हत्या करने का जिक्र है। संजय राउत ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबईः  शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोनई गिरोह ने जान से मारने की धमकी दी है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक संजय राउत को एक धमकीभरा पत्र मिला है जिसमें उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी हत्या कर दी जाएगी। संजय राउत ने इसकी पुलिस में शिकायत की है।

पुलिस ने कहा, संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक धमकी भरा संदेश मिला जिसमें दिल्ली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी हत्या करने का जिक्र है। संजय राउत ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संजय राउत ने धमकी के बाद सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। इस सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा घटाई गई लेकिन हमने इसके बारे में ज्यादा नहीं बोला है। संजय राउत ने कहा, मुख्यमंत्री का बेटा एक गुंडे के साथ मुझ पर हमला करने की साजिश करता है इसको लेकर मैं पत्र लिखता हूं तो कहा जाता है कि यह एक स्टंट है। बकौल शिवसेना नेता- अगर हम सच बोलने पर आ गए तो भूकंप आ जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान और सिद्धू मूसेवाला के पिता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने के सिलसिले में राजस्थान से 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह बात सामने आयी थी कि धमकी भरा ईमेल सियाग के मोबाइल फोन से भेजा गया था।

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया था कि ‘‘हमारी जांच में सामने आया है कि उसने गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी धमकी भरा ईमेल भेजा था। इस सिलसिले में पंजाब के मानसा थाने में मामला दर्ज किया गया है। सियाग के खिलाफ सरदारपुरा थाने में हथियार कानून के तहत भी मामला दर्ज है।’’

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े