लाइव न्यूज़ :

Lawrence Bishnoi Gang News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 7 शूटर अरेस्ट?, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े तार, राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2024 16:56 IST

Lawrence Bishnoi Gang News:गिरफ्तारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में सनसनीखेज हत्या के कुछ दिन बाद हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। आरजू बिश्नोई के निर्देश पर राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

Lawrence Bishnoi Gang News: दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कम से कम सात कथित शूटर गिरफ्तार कर लिये हैं जो राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में सनसनीखेज हत्या के कुछ दिन बाद हुई है। बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारी पंजाब और अन्य राज्यों से की गई है और आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि आरोपी आरजू बिश्नोई के निर्देश पर राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

आरजू को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उनका किसी तरह का संबंध बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से तो नहीं है।

टॅग्स :पंजाबदिल्ली पुलिसराजस्थानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा