लारेंस विश्नोई गैंग ने मध्यप्रदेश में पैर पसारे: इंदौर के व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, अशोक नगर व्यापारी को 10 करोड़ के लिए धमकाया

By बृजेश परमार | Updated: February 13, 2026 22:42 IST2026-02-13T22:42:03+5:302026-02-13T22:42:11+5:30

अशोक नगर के व्यापारी से 10 करोड़ एवं इंदौर के व्यापारी से 5 करोड़ की मांग की गई है। पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है,अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि लारेंस गैंग ने ही यह धमकी दी है।

Lawrence Bishnoi gang expands into Madhya Pradesh: Indore businessman extorted 5 crore rupees, Ashok Nagar businessman threatened for 10 crore rupees | लारेंस विश्नोई गैंग ने मध्यप्रदेश में पैर पसारे: इंदौर के व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, अशोक नगर व्यापारी को 10 करोड़ के लिए धमकाया

लारेंस विश्नोई गैंग ने मध्यप्रदेश में पैर पसारे: इंदौर के व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, अशोक नगर व्यापारी को 10 करोड़ के लिए धमकाया

इंदौर: माफिया लारेंस विश्नोई गैंग अब मध्यप्रदेश में भी पैर पसारने लगा है। हाल ही में पिछले तीन दिनों में प्रदेश के अशोक नगर एवं इंदौर के एक-एक व्यापारी को अत्याधुनिक तरीके से लारेंस गैंग के नाम से जबरिया वसूली के लिए धमकाया गया है। अशोक नगर के व्यापारी से 10 करोड़ एवं इंदौर के व्यापारी से 5 करोड़ की मांग की गई है। पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है,अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि लारेंस गैंग ने ही यह धमकी दी है।

देश के पंजाब,राजस्थान सहित कुछ अन्य प्रदेशों में आतंक का पर्याय बना लारेंस विश्नोई गैंग के नाम पर मध्यप्रदेश में भी धमकाकर जबरिया वसूली के मामलों की शुरूआत हो गई है। गुरुवार को इंदौर के किशनगंज क्षेत्र के अस्पताल संचालक को धमकाया गया है। इससे एक दिन पूर्व अशोक नगर के व्यवसायी को धमकाया गया था। इससे पूर्व श्योपुर के रोजगार सहायक को कथित बिश्नोई गैंग की धमकी मिली थी जिसमें 25 लाख की फिरौती मांगी गई थी।

5 करोड़ के लिए धमकाया

लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर इंदौर के किशनगंज क्षेत्र के एक बड़े अस्पताल संचालक को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी गई है। धमकी भरा फोन सीधे अस्पताल संचालक के बेटे को किया गया, जिसके बाद परिवार और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कॉल करने वाले ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और साफ शब्दों में पांच करोड़ रुपये की मांग की। रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है। 

धमकी मिलते ही पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं, तकनीकी टीम एक्टिव कर दी गई है और संदिग्ध नंबर की ट्रेसिंग की जा रही है। इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल और परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कॉल वाकई किसी संगठित गैंग से जुड़ा है या फिर किसी ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में अभी साफ नहीं किया गया है कि धमकी लारेंस गैंग ने ही दी है या फिर किसी ने उसके नाम का उपयोग किया है।

बिल्डर से 10 करोड़ की मांग

अशोकनगर जिले में प्रतिष्ठित व्यवसाई को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. जिसकी शिकायत का आवेदन उद्योगपति द्वारा कोतवाली में दिया गया है। व्यवसायी को लॉरेंस गैंग से धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपए के फिरौती की मांग की गई है। उस मैसेज में साफ तौर पर यही लिखा है, कि "यदि यह रुपए नहीं दोगे-तो जान से मारे जाओगे"।  

साथ ही उसमें व्यवसाई को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि "किसी भी गलतफहमी को मत पालना, अन्यथा अंजाम बुरा होगा"। इसके बाद से व्यावसाई का डर के मारे बुरा हाल है. इस पूरे मामले की शिकायत आवेदन के माध्यम से कोतवाली में की गई है. मामले में पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। खास बात यह है कि धमकी हरि बाक्सर के नाम से दी गई है और व्हाटसप का अत्याधुनिक तरीका इस्तेमाल किया गया है। व्यापारी प्रतिष्ठित हैं। 

वॉइस मैसेज के माध्यम से हरि बॉक्सर द्वारा 10 करोड़ की फिरौती मांगने की बात सामने आई है। हरि बॉक्सर लॉरेंस गैंग का व्यक्ति बताया जा रहा है। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए साइबर सेल के माध्यम से छानबीन करने की बात कही है। साइबर सेल के माध्यम से यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह वॉइस कॉल लॉरेंस गैंग की तरफ से आया है या किसी फर्जी व्यक्ति ने 10 करोड़ की फिरौती की मांग की है। 

इस पूरे मामले की जांच में अशोकनगर पुलिस जुट चुकी है। व्यापारी ने कोतवाली में आवेदन देकर बताया कि 11 फरवरी को मेरे व्हाट्सएप नंबर पर हरि बॉक्सर द्वारा परिवार एवं व्यवसाय के संबंध में पूरी जानकारी देकर मुझसे 10 करोड़ रुपए की मांग की और यह रुपए दो दिन में नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। व्यापारी ने बताया कि उसने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होना बताया है।

पहले इंदौर में पकड़ाए थे 3 गुर्गे

लारेंस से जुडे जग्गु भगवानपुरिया गैंग के तीन गुर्गे वर्ष 2024 में इंदौर के लसुडिया थाना में पकडे गए थे। चुनावी सर्चिंग के दौरान ये हाथ लगे थे और बडवानी के सिकलीगर से हथियार लेकर लौटते समय शराब ट्रक को हाईजैक की फिराक में धरे गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 पिस्टल के साथ 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने ने अपना नाम भूपेंद्र सिंह, आदेश चौधरी और दीपक सिंह रावत बताया। उसमें मुख्य आरोपी भूपेंद्र रावत बिहार का इनामी बदमाश निकला जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। वहीं, अन्य दो आरोपियों पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज निकले थे। आदेश चौधरी चोरी की गाडियों का सप्लायर था। पुलिस सुत्रों के अनुसार गैंग के ये सदस्य सामान्य रूप से ही यहां नहीं थे । इंदौर में इन्होंने अच्छी खासी रैकी की थी। ये गैंग वार एवं पुलिस एनकाउंटर से डर कर पंजाब से भागे हुए थे ।

Web Title: Lawrence Bishnoi gang expands into Madhya Pradesh: Indore businessman extorted 5 crore rupees, Ashok Nagar businessman threatened for 10 crore rupees

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे