लाइव न्यूज़ :

Lawrence Bishnoi brother Anmol Bishnoi: 10 लाख रुपये का इनाम?, लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के बारे में सूचना देने पर मिलेगा!, एनआईए की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2024 13:22 IST

Lawrence Bishnoi brother Anmol Bishnoi: अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के सिलसिले में एनआईए को अनमोल बिश्नोई की तलाश है और उसे एजेंसी की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में भी रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमाना जाता है कि अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कनाडा में रहता है।नियमित रूप से अमेरिका आता-जाता है। हत्या के पीछे कथित रूप से अनमोल का हाथ माना जा रहा है।

Lawrence Bishnoi brother Anmol Bishnoi: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के बारे में सूचना देकर उसे गिरफ्तार कराने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, गत अप्रैल महीने में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के सिलसिले में एनआईए को अनमोल बिश्नोई की तलाश है और उसे एजेंसी की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में भी रखा गया है।

माना जाता है कि अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका आता-जाता है। अधिकारियों ने कहा कि उसके सिर पर इनाम की घोषणा पिछले महीने की गई थी। उन्होंने कहा कि मुंबई के बांद्रा में गत 12 अक्टूबर को हुई महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे कथित रूप से अनमोल का हाथ माना जा रहा है।

मुंबई की एक अदालत ने सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपियों में से एक को पिछले दिनों जमानत देने से इनकार कर दिया था। अदालत ने कहा था कि उन्होंने अनमोल बिश्नोई के कहने पर सलमान को मारने की मंशा से या इसकी जानकारी होते हुए इस काम को अंजाम दिया था।

पंजाब के फजिल्का निवासी अनमोल और लॉरेंस को मामले में वांछित आरोपी के तौर पर दर्शाया गया है। लॉरेंस इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाए जाने की घटना की जिम्मेदारी लेने वाले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीएनआईएकनाडाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह