लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी मिलने को लेकर लॉरेंस बिश्नोई से की गई पूछताछ, बढ़ाई गई अभिनेता की सुरक्षा

By रुस्तम राणा | Updated: June 6, 2022 17:14 IST

सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी मिलने को लेकर इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की गई है। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल बिश्नोई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कस्टडी में है।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की गई है। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल बिश्नोई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कस्टडी में है। दिल्ली पुलिस आर्म्स एक्ट में उनसे पूछताछ कर रही है। मूसेवाला हत्याकांड में भी उनकी संलिप्तता को जांचा जा रहा है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने कहा कि मुंबई पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। हम धमकी भरे पत्र और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। जरूरत पड़ी तो हम सुरक्षा को बढ़ाएंगे।

इस मामले को महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्रालय ने भी गंभीरता से लिया है। धमकी मिलने के बाद मंत्रालय ने अभिनेता की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कहा है। चिट्ठी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

मुंबई पुलिस के अनुसार, सलीम खान रोजाना मॉर्निंग वॉक के समय जिस बेंच में बैठा करते थे उसी बेंच में धमकी भरी चिठी मिली। सुबह के करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच यह पत्र मिला। पत्र हिंदी में था जिसे हाथों से लिखा गया था जिसमें लिखा था कि सलमान खान का भी मूसेवाला की तरह हाल कर देंगे।  

सलमान खान काले हिरण केस में नाम सामने आने के बाद लॉरेंस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। दरअसल, बिश्नोई समाज में काले हिरण को पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि गैंगस्टर ने सलमान को मारने की घोषणा कर दी थी। साल 2008 में एक कोर्ट के बाहर लॉरेंस ने धमकी देते हुए कहा था कि वह जोधपुर में सलमान को मार देगा। 

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना