लाइव न्यूज़ :

लॉ स्टूडेंट से वकील और मुंशी ने किया कमरा बंद कर गैंगरेप, परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो छात्रा खड़ी थी बदहवास 

By भाषा | Updated: February 20, 2020 13:18 IST

छात्रा ने आरोप लगाया है कि पहले भी अधिवक्ता कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। होश आने पर अधिवक्ता ने अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने की बात कह कर उसे डरा दिया था, इसलिए वह चुप थी। 

Open in App
ठळक मुद्देबरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में विधि छात्रा के साथ अधिवक्ता और उसके मुंशी ने कचहरी परिसर स्थित कक्ष में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहेड़ी में बुधवार अपराह्न रिपोर्ट दर्ज की।

बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में विधि छात्रा के साथ अधिवक्ता और उसके मुंशी ने कचहरी परिसर स्थित कक्ष में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। बहेड़ी के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहेड़ी में बुधवार अपराह्न रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी फरार हैं। 

पंत ने बताया कि छात्रा वरिष्ठ अधिवक्ता रूप किशोर के यहां वकालत का काम सीखने जाती थी। 15 फरवरी की शाम किशोर और उसका मुंशी बबलू छात्रा को लेकर कक्ष में गये और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। 

उन्होंने बताया कि छात्रा के शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग जब अधिवक्ता के कक्ष में पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खुलवाया गया तो छात्रा बदहवास खड़ी थी। इस बीच मौका पाकर अधिवक्ता और मुंशी भाग गए। 

पंत ने बताया कि परिवार के लोग छात्रा को लेकर घर आ गए। पहले तो डर के कारण छात्रा ने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया लेकिन चार दिन बाद उसने बताया कि अधिवक्ता के कहने पर मुंशी ने कक्ष में बंद कर उसका फोन छीन लिया। इसके बाद अधिवक्ता और मुंशी ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। 

छात्रा ने आरोप लगाया है कि पहले भी अधिवक्ता कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। छात्रा के मुताबिक, होश आने पर अधिवक्ता ने अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने की बात कह कर उसे डरा दिया था, इसलिए वह चुप थी। 

पंत ने बताया कि दुष्कर्म के चार दिन बाद छात्रा की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपी फरार हैं। 

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना