पति के देर से घर लौटने से नाराज पत्नी ने झगड़े के बाद धारदार चाकू लेकर बेटी के चेहरे, पेट, छाती, कमर, सिर और अन्य अंगों पर वार कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 14:20 IST2026-01-21T14:18:57+5:302026-01-21T14:20:21+5:30

लातूरः पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति के देर से घर लौटने से नाराज महिला ने उससे झगड़े के बाद कथित तौर पर धारदार चाकू लेकर अपनी बेटी के चेहरे, पेट, छाती, कमर, सिर और अन्य अंगों पर वार किया।

Latur quarrel wife upset  her husband returning home late took sharp knife stabbed daughter face, stomach, chest, waist, head and other body parts, killing her | पति के देर से घर लौटने से नाराज पत्नी ने झगड़े के बाद धारदार चाकू लेकर बेटी के चेहरे, पेट, छाती, कमर, सिर और अन्य अंगों पर वार कर मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsलातूरः महिला का पति (34) दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है और रविवार देर रात घर पर लौटा था।लातूरः पुलिस ने सोमवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया है। लातूरः  पुलिस ने बताया कि महिला (30) को श्यामनगर क्षेत्र में सोमवार को घटी घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

लातूरः लातूर जिले में एक महिला ने देर से घर लौटे अपने पति से झगड़े के बाद अपनी एक साल की बेटी को कथित तौर पर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला (30) को श्यामनगर क्षेत्र में सोमवार को घटी घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति (34) दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है और रविवार देर रात घर पर लौटा था।

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पति के देर से घर लौटने से नाराज महिला ने उससे झगड़े के बाद कथित तौर पर धारदार चाकू लेकर अपनी बेटी के चेहरे, पेट, छाती, कमर, सिर और अन्य अंगों पर वार किया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया है। 

झारखंड : काला जादू करने के संदेह में बुजुर्ग महिला की पड़ोसी ने की हत्या

झारखंड के सिमडेगा जिले में काला जादू करने के संदेह में एक बुजुर्ग महिला की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। यह घटना सोमवार को जिले के सरुबहार गांव में हुई। महिला की पहचान प्रेमदानी कंदुलना (73) के रूप में हुई है। ओर्गा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी सजल धाम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। धाम ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हो सकता है कि महिला की हत्या काला जादू करने के संदेह में की गई हो। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है। 

Web Title: Latur quarrel wife upset  her husband returning home late took sharp knife stabbed daughter face, stomach, chest, waist, head and other body parts, killing her

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे