HIV संक्रमित लड़की से 2 साल तक रेप, जबरन कराया अबॉर्शन; डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2025 11:21 IST2025-07-26T11:19:27+5:302025-07-26T11:21:34+5:30

Latur:  नाबालिग लड़की बीमार पड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच से पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है।

Latur HIV infected girl raped for 2 years forced abortion 4 arrested including doctor | HIV संक्रमित लड़की से 2 साल तक रेप, जबरन कराया अबॉर्शन; डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

HIV संक्रमित लड़की से 2 साल तक रेप, जबरन कराया अबॉर्शन; डॉक्टर समेत 4 गिरफ्तार

Latur महाराष्ट्र के लातूर जिले में एचआईवी संक्रमित एक लड़की से दो साल तक एक बाल आश्रय गृह में कई बार दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लड़की द्वारा अपने पैतृक जिले धाराशिव के ढोकी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, ये घटनाएं हासेगांव स्थित एचआईवी संक्रमित बच्चों के आश्रय गृह में 13 जुलाई 2023 से इस साल 23 जुलाई के बीच हुईं।

उन्होंने कहा, "लड़की की शिकायत के अनुसार, वह पिछले दो साल से इस संस्था में थी। बाल गृह के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उससे चार बार दुष्कर्म किया। उसने उसे इस घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। संस्था के प्रबंधन ने उसकी कोई मदद नहीं की और यहां तक कि उसने अधिकारियों के लिए जो पत्र लिख कर शिकायत पेटी में डाला था, उसे भी फाड़कर फेंक दिया।"

अधिकारी ने बताया कि जब वह बीमार पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद आरोपियों ने उसकी सहमति के बिना एक चिकित्सक से गर्भपात करवा दिया। अधिकारी ने बताया कि ढोकी पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें संस्था के संस्थापक और अधीक्षक, दुष्कर्म करने वाला कर्मचारी और गर्भपात कराने वाला चिकित्सक शामिल हैं।

लातूर के पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने बताया कि मामला औसा पुलिस थाने को सौंपे जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कथित घटना औसा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई। 

 

Web Title: Latur HIV infected girl raped for 2 years forced abortion 4 arrested including doctor

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे