लाइव न्यूज़ :

25 वर्षीय मां ने तीन दिन की बेटी का गला घोंटा, आरोपी दूसरी बच्ची को जन्म देने के चलते उदास थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2023 15:25 IST

महाराष्ट्रः गोटेगांव थाने के अधिकारी ने कहा कि 25 वर्षीय महिला ने 29 दिसंबर को नवजात का गला घोंट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी दूसरी बच्ची को जन्म देने के चलते उदास थी।

लातूरः महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला को अपनी तीन दिन की बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोटेगांव थाने के अधिकारी ने कहा कि 25 वर्षीय महिला ने 29 दिसंबर को नवजात का गला घोंट दिया।

 

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी दूसरी बच्ची को जन्म देने के चलते उदास थी। उप निरीक्षक किशोर कांबले ने कहा कि बच्ची की मौत की जांच के बाद महिला को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। 

ठाणे में महिला से दोस्ती को लेकर युवक की हत्या

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में प्रेमिका के रिश्ता खत्म कर किसी और युवक से दोस्ती करने से नाराज व्यक्ति ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर 21 वर्षीय उस शख्स की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई, जब 19 वर्षीय महिला और उसका मित्र कल्याण शहर में खडेगोलवाड़ी बाजार इलाके में गए थे।

कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि मुख्य आरोपी ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक पर कई बार चाकू से हमला किया और घटनास्थल से फरार हो गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा मंशा) के तहत मुख्य आरोपी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ रविवार को एक मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रThane PoliceमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा