17 और 15 साल की किशोरी बहनों के साथ दुष्कर्म, मामा और रिश्ते के भाई ने किया बलात्कार, 10 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2021 21:06 IST2021-12-13T21:05:26+5:302021-12-13T21:06:19+5:30

दोनों बहनों ने पांच दिसंबर को एमआईडीसी और गेटगांव पुलिस थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Latur 17 and 15 year old teenage sisters raped mama and relative's brother raped 10 arrested | 17 और 15 साल की किशोरी बहनों के साथ दुष्कर्म, मामा और रिश्ते के भाई ने किया बलात्कार, 10 अरेस्ट

बड़ी बहन की उम्र 17 साल है और उसकी इस साल मई में शादी हुई थी लेकिन वह अपना ससुराल छोड़कर वापस आ गई थी। छोटी बहन की उम्र 15 साल है।

Highlightsदोनों बहनों ने मामा के उत्पीड़न से तंग आकर घर छोड़ दिया था और पुणे चली गई।मां के घर छोड़कर चले जाने और पिता के नशेड़ी बनने के बाद अपनी दादी के साथ रहती थीं।मामा और रिश्ते के भाई ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

लातूरः महाराष्ट्र के लातूर जिले में दो किशोरी बहनों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में परिजन सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

अधिकारी ने बताया कि दोनों बहनों ने मामा के उत्पीड़न से तंग आकर घर छोड़ दिया था और पुणे चली गई थीं, जहां से उन्हें इस साल जुलाई में बचाया गया और उन्हें यहां के मुरुड स्थित बाल गृह में रखा गया। उन्होंने बताया, ‘‘दोनों बहनें, मां के घर छोड़कर चले जाने और पिता के नशेड़ी बनने के बाद अपनी दादी के साथ रहती थीं।

उन्होंने बताया कि उनके मामा और रिश्ते के भाई ने उनके साथ दुष्कर्म किया। बड़ी बहन की उम्र 17 साल है और उसकी इस साल मई में शादी हुई थी लेकिन वह अपना ससुराल छोड़कर वापस आ गई थी। छोटी बहन की उम्र 15 साल है।’’

सहायक पुलिस निरीक्षक दीपाली गीते ने बताया कि दोनों बहनों ने पांच दिसंबर को एमआईडीसी और गेटगांव पुलिस थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में बड़ी बहन का पति और परिजन शामिल हैं जिनपर बाल विवाह और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Web Title: Latur 17 and 15 year old teenage sisters raped mama and relative's brother raped 10 arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे