लातेहारः फुटबॉल खेल रहे थे दो नवोदित खिलाड़ी, बिजली गिरने से मौत, 10 अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2024 21:25 IST2024-08-29T21:24:03+5:302024-08-29T21:25:25+5:30

लातेहारः मृतकों की पहचान दीपक कुमार (24) और वीरेंद्र गंझू (25) के रूप में हुई है।

Latehar Two budding players playing football died due lightning 10 others injured | लातेहारः फुटबॉल खेल रहे थे दो नवोदित खिलाड़ी, बिजली गिरने से मौत, 10 अन्य घायल

सांकेतिक फोटो

Highlightsघायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गांव में दोपहर में उस समय हुई जब वे फुटबॉल खेल रहे थे।

लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से कम से कम दो नवोदित फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। बालूमाथ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि यह घटना बरियातू थाना क्षेत्र के इटके गांव में दोपहर में उस समय हुई जब वे फुटबॉल खेल रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दीपक कुमार (24) और वीरेंद्र गंझू (25) के रूप में हुई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

Web Title: Latehar Two budding players playing football died due lightning 10 others injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे