लातेहारः 10 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या, जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए, शव अर्धनग्न अवस्था में घर के पीछे मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2023 21:20 IST2023-04-16T21:19:45+5:302023-04-16T21:20:25+5:30

पुलिस को शक है कि लड़की के साथ कथित रूप से जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर दूर चंदवा के पास एक गांव में हुई।

Latehar 10-year-old girl murdered after gang-rape forced have unnatural sex body found in semi-naked state behind the house | लातेहारः 10 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या, जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए, शव अर्धनग्न अवस्था में घर के पीछे मिला

झारखंड के लातेहार जिले में अर्धनग्न अवस्था में उसके घर के पीछे मिला।

Highlightsमाता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।आरोपियों की अभी पहचान नहीं हुई है, लेकिन उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।झारखंड के लातेहार जिले में अर्धनग्न अवस्था में उसके घर के पीछे मिला।

लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले में 10 साल की बच्ची से कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव दिन में झारखंड के लातेहार जिले में अर्धनग्न अवस्था में उसके घर के पीछे मिला।

पुलिस को शक है कि लड़की के साथ कथित रूप से जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर दूर चंदवा के पास एक गांव में हुई। चंदवा पुलिस निरीक्षक अमित गुप्ता ने बताया, “हमने उसके माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की अभी पहचान नहीं हुई है, लेकिन उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि चौथी कक्षा की छात्रा को आखिरी बार एक पड़ोसी के घर में देखा गया था, जहां शुक्रवार शाम सांप दिखने के बाद काफी लोग जमा हो गए थे।

मुजफ्फरनगर में साढ़े तीन साल की बच्‍ची से 10 वर्षीय लड़के ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूल की साढ़े तीन साल की बच्‍ची के साथ पहली कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी बालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, यह घटना शनिवार को हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़का पहली कक्षा का छात्र है, जबकि लड़की प्लेग्रुप में पढ़ती है। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है, जबकि लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।

उन्होंने इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि लड़की को स्कूल की छत पर ले जाया गया और फिर लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक, घटना के बारे में तब पता चला, जब बच्‍ची ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

Web Title: Latehar 10-year-old girl murdered after gang-rape forced have unnatural sex body found in semi-naked state behind the house

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे