लाइव न्यूज़ :

मकान मालिक ने रिवाल्वर की नोक पर लूट ली किरायेदार छात्रा की आबरू, पुलिस ने गिरफ्तार करके रिवाल्वर को जब्त किया, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 23, 2022 18:46 IST

बेंगलुरु पुलिस ने एक ऐसे मकान मालिक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही मकान में रहने वाली 20 साल की छात्रा के साथ कथित तौर पर रिवाल्वर दिखाकर रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु पुलिस ने किरायेदार छात्रा द्वारा रेप की शिकायत पर मकान मालिक को गिरफ्तार किया है मकान मालिक अनिल रविशंकर प्रसाद कथित तौर पर किरायेदार छात्रा के साथ अक्सर लड़ाई करता थारेप पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और बेगलुरु के एक निजी कॉलेज में पढ़ती है

बेंगलुरु: मकान मालिक ने रिवाल्वर के बल पर धमकाकर किराएदार छात्रा की आबरू लूट ली। जी हां, ये वारदात हुई है देश की सबसे हाईटेक और तरक्कीशुदा शहर बेंगलुरु में।

बेंगलुरु पुलिस ने पीड़ित छात्रा के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उसके मकान मालिक अनिल रविशंकर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।

रेप की इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस ने सोमवार को बताया कि पीड़िता का आरोपी मकान मालिक टाइल्स का बिजनेस करता है और वो पीड़िता को अक्सर इस बात के लिए धमकाता रहता था कि उसके घर पर पीड़िता अपने दोस्तों को लेकर न आया करे।

समाचार वेबसाइट 'द न्यूज मिनट' की जानकारी के अनुसार पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और बेगलुरु के एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। युवती बीते मार्च से आरोपी अनिल के ही मकान में किराए पर रह रही थी।

अपराध के बाद पीड़िता ने बताया कि आरोपी पड़ोसी अनिल अक्सर उसके दोस्तों के घर आने पर सवाल उठाता और उससे इस बात को लेकर अक्सर लड़ाई भी किया करता था।

पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि एक दिन अनिल से देखा कि उसका एक पुरुष मित्र उसके साथ घर में रात में रुका हुआ था।

अनिल ने घर में उसकी बाइक को बंद कर दिया और धमकी दी अगर वो आगे से कभी भी पीड़िता से मिलने के लिए घर आयेगा तो वह सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज करा देगा।

इतना ही नहीं आरोपी अनिल वे पीड़िता को यह धमकी भी दी अगर उसने अपने चाल-चलन को नहीं बदला तो वह उसकी शिकायत पश्चिम बंगाल में उसके माता-पिता से भी करेगा।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अनिल 11 अप्रैल को उससे बात करने के बहाने उसके घर में आया और फिर जेब से रिवाल्वर निकालकर उसके सिर पर तान दी।

रिवाल्वर के बल पर अनिल ने कथिततौर पर पीड़िता के साथ रेप किया, ऐसा पीड़िता का आरोप है। इसके बाद उसने इस वारदात की जानकारी पश्चिम बंगाल में बैठे अपने अपने माता-पिता को दी।

जानकारी होने के बाद पीड़िता का माता-पिता फौरन पश्चिम बंगाल से बैंगलुरु आये और उसके बाद वो रविवार को अपनी बेटी को लेकर सीधे अशोक नगर पुलिस पहुंचे, जहां पीड़िता ने पुलिस में अनिल के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पड़ोसी अनिल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी अनिल को हिरासत में ले लिया है।

सूचना के मुताबिक 20 साल की पीड़िता बीए की डिग्री हासिल करने वाली 20 साल की छात्रा है। वहीं 46 साल का आरोपी अनिल मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और बेंगलुरु में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।

पुलिस ने रेप के आरोप में मकान मालिक अनिल रविशंकर प्रसाद को हिरासत में लेते हुए उसका रिवॉल्वर भी जब्त कर लिया है। वहीं पीड़िता की भी मेडिकल कराई जा रही है। 

टॅग्स :रेपबेंगलुरुक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास