लाइव न्यूज़ :

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालयः लड़कियों के साथ करते हैं गंदा काम, सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार पर छात्राओं ने लगाए आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2022 20:36 IST

Lalit Narayan Mithila Vishwavidyalaya: सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार पर कई आरोप लगे हैं। देर रात छात्राओं को फोन कर उल्टी सीधी और गंदी बात करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा में फेल कर देने के अलावा कई तरह की धमकी भी देते हैंऑडियो वीडियो और व्हाट्सएप चैट के सबूत भी दिए.छात्राओं ने सबूत पेश करते हुए गुरु जी की अश्लीलता के पोल खोले हैं.

पटनाः बिहार में दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का विवादों से नाता नही टूट पा रहा है. अब एक नया मामला सामने आया है. इस विश्वविद्यालय के सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार किया है.

 

विश्वविद्यालय की छात्राओं ने अखिलेश कुमार पर आरोप लगाया है कि वे लड़कियों के साथ गंदा काम करते हैं. छात्राओं ने अश्लील चैट की शिकायत की है. उनका कहना है कि वे देर रात छात्राओं को फोन कर उल्टी सीधी और गंदी बात करते हैं. छात्राओं ने आरोप लगाया है कि अखिलेश कुमार रात में अपने घर पर भी आने की जिद करते हैं.

खुद की नंगी तस्वीर भी भेजते हैं. साथ ही ये बात नहीं मानने पर परीक्षा में फेल कर देने के अलावा कई तरह की धमकी भी देते हैं. छात्राओं ने कहा कि सर के काले कारनामों में साथ नहीं देने पर वो फोन गाली भी देते हैं. साथ ही अपनी ऊंची धौंस जमाते हैं. बडे़ राजनितिक लोगों के साथ अपनी तस्वीर दिखा कर अपने प्रभाव में भी लाने का प्रयास भी करते हैं.

लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना और शोषण के खिलाफ आखिरकार छात्र छात्राओं का गुस्सा फूटा जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार के खिलाफ न सिर्फ लिखित शिकायत की बल्कि कई तरह के ऑडियो वीडियो और व्हाट्सएप चैट के सबूत भी दिए. छात्राओं ने सबूत पेश करते हुए गुरु जी की अश्लीलता के पोल खोले हैं.

छात्राओं के अलावा छात्रों ने भी सहायक प्राचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सर फोन पर मां-बहन की गालियां बकते हैं. कई दिनों से छात्र शिक्षक की काली करतूत झेल रहे थे. तंग आकर उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी.

वहीं, इस मामले में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र साह भी प्राचार्य के रवैये पर सवाल उठाते हुए अखिलेश प्रसाद के खिलाफ अपनी रिपोर्ट भेज चुके हैं. इसकी पुष्टि भी उन्होंने खुद की है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने ऑडियो वीडियो सबूत के साथ अखिलेश कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की है. तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली