लाइव न्यूज़ :

Lakhisarai: चेटिंग और बात करने से रोका जहर खाकर जान दूंगी?, पत्नी से प्रताड़ित पति निवास कुमार जहर खाकर एसपी कार्यालय पहुंचा?, इलाज के दौरान मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2025 17:28 IST

Lakhisarai: घटना के बाद एसपी अजय कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार और कबैया पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी गई है।युवक दिल्ली में रहकर काम करता था।पूरे परिवार को फंसाने की अक्सर धमकी देती थी।

Lakhisarai:बिहार के लखीसराय में बुधवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया जब कथित रूप से पत्नी से प्रताड़ित युवक जहर खाकर एसपी कार्यालय पहुंच गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसपी अजय कुमार ने आनन-फानन में उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी विष्णुदेव मंडल के पुत्र निवास कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद एसपी अजय कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार और कबैया पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर काम करता था। बुधवार को ही दिल्ली से लखीसराय पहुंचा। वह जहर खाकर सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गया। उन्होंने बताया कि युवक ने दावा किया कि उसकी पत्नी जहर खाकर पूरे परिवार को फंसाने की अक्सर धमकी देती थी।

पत्नी जमालपुर में रहती थी और लगातार किसी के साथ चेटिंग और बात करती थी। इसका विरोध पति के द्वारा किया जाता था। माना जा रहा है कि इसी कारण पति-पत्नी में काफी विवाद था। दिल्ली से लखीसराय आकर वह सीधे लखीसराय एसपी कार्यालय आया और आकर जहर खा लिया। पुलिस ने घटना के बाद आगे की कर्रवाई में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली