लाइव न्यूज़ :

Lakhisarai: प्रेमी संदीप की पिटाई, गला घोंटकर हत्या, जलाकर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंका?, प्रेमिका और पिता अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 19:32 IST

Lakhisarai: अधिकारी ने बताया कि हलसी थानाक्षेत्र के बेला गांव में हुई घटना के संबंध में प्रेमिका और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देथाना प्रभारी रंजीत रंजन ने बताया कि मृतक का नाम संदीप कुमार (18) है।पिता धर्मेंद्र राम और उनकी बेटी निसा कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।जलाकर हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंकने की बात कबूल कर ली।

Lakhisarai:बिहार के लखीसराय जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के पिता ने युवक को जिंदा जलाकर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हलसी थानाक्षेत्र के बेला गांव में हुई घटना के संबंध में प्रेमिका और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।

हलसी थाना प्रभारी रंजीत रंजन ने बताया कि मृतक का नाम संदीप कुमार (18) है। उन्होंने बताया कि शव को पानी भरे गहरे गड्ढे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का कारण प्रेम संबंध हैं। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पिता धर्मेंद्र राम और उनकी बेटी निसा कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि संदीप के पिता अरविंद कुमार ने 26 जनवरी को पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के पिता ने पूछताछ के दौरान संदीप की पिटाई करने, गला घोंटकर और जलाकर हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में फेंकने की बात कबूल कर ली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली