लाइव न्यूज़ :

लखीसरायः घर में बम विस्फोट, सात लोग घायल, महिलाएं और बच्चे शामिल, क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2022 17:18 IST

बिहार में लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव का मामला है. दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले की जांच कर रही है.काफी संख्‍या में पुलिस बल वहां तैनात कर दिया गया है.बम विस्फोट होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पटनाः बिहार में लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में आज सुबह में शंकर रजक के घर हुए बम विस्फोट से सात लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बम विस्फोट होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में घायल हुए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इनमें से दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर बम किसने और क्यों रखा? इस बारे में वही पता नहीं चल सका है. घटना के बाद काफी संख्‍या में पुलिस बल वहां तैनात कर दिया गया है. जानकारी यह है कि कुछ दिनों बाद इस घर में शादी भी होनी थी.

इसके लिए घर का मरम्‍मत किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार शंकर रजक के घर में भवन निर्माण का कार्य चल रहा था. घर के बगल में ईंट रखी हुई थी. निर्माणाधीन घर के पास तीन की संख्या में बम रखे थे. वहीं खेल रहे बच्चों की नजर जब बम पर पड़ी, तो उनमें से एक बच्चा उसे अपने हाथ में लेकर बम को खोलने का प्रयास करने लगा.

इस बीच बम के फटने से वहां मौजूद बच्चे सहित कुल सात लोग घायल हो गए. घायलों में शंकर रजक की पत्नी मंजू देवी, शंकर रजक की पुत्री अनीता कुमारी, दिलीप रजक की पत्नी सुंदरी देवी, दिनेश रजक के पुत्र सोनू कुमार, दिनेश रजक की पुत्री बबली कुमारी, और दिलखुश कुमार के रूप में किया गया. बम धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

वहीं, ग्रामीणों के अनुसार एक प्लास्टिक में लपेटकर कई बम रखा हुआ था जिसमें से एक बम विस्फोट कर गया. थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोटक कहां से आया और विस्फोट कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से तीन जिंदा बम को बरामद किया है.

घटना की जानकारी के बाद मौके पर खुद एसपी सुशील कुमार और एसडीपीओ इमरान मसूद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. अनुसंधान के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी. एसपी ने कहा कि डॉग स्क्वायड और ऑपरेशन की टीम को सूचित किया गया है.

यहां उल्लेखनीय है कि पिछले 9 मार्च को पटाखा बनाने के दौरान गोपालगंज में एक बम धमाका हो गया था. इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गये थे. इससे पहले भागलपुर में बड़ा बम धमाका हुआ था, जिसमें 3 घर जमींदोज हो गये थे, वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली