लाइव न्यूज़ :

Lakhimpur Kheri Police: 4 वर्षीय बच्ची से ट्यूटर सुनील मिश्रा ने किया गंदा काम?, बच्ची के घर में ट्यूशन पढ़ाते समय किया हैवानियत...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2024 20:12 IST

Lakhimpur Kheri Police: गोला के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जीपी गौतम ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) (बारह साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि मिश्रा को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।घर में ट्यूशन पढ़ाते समय उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Lakhimpur Kheri Police: लखीमपुर खीरी पुलिस ने एक ट्यूटर को चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील मिश्रा के रूप में हुई है। उसने बताया कि घटना मंगलवार की है जब मिश्रा ने बच्ची के घर में ट्यूशन पढ़ाते समय उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई, जिन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि मिश्रा को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

गोला के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जीपी गौतम ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) (बारह साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तीन व्यक्तियों ने सरकारी स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापिका को पीटा

शाहजहांपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में तीन लोगों ने बुधवार को एक विद्यालय में घुसकर कथित तौर पर प्रधानाध्यापिका को लाठी डंडों से पीटा और राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ कर फेंक दिया। पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बुधवार को दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि मंगलवार को तौसीफ नामक व्यक्ति बिराहिमपुर झाझरिया गांव के सरकारी जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पास आया और अपनी भतीजी व तीन अन्य छात्राओं को जबरन साथ ले जाने के लिए कहने लगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रधानाध्यापिका ने उससे कहा कि छात्राओं को उनके माता-पिता के साथ ही भेजा जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि तौसीफ बुधवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ लाठी डंडा लेकर आया और प्रधानाध्यापिका अजरा बानो की पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान आरोपियों ने मध्याह्न भोजन रजिस्टर के अलावा राष्ट्रध्वज को फाड़ कर फेंक दिया।

अवस्थी ने बताया कि आरोपियों तौसीफ, आसिफ अली, रूपराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बानो ने बताया कि वह आज सुबह गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रध्वज को फहरा चुकी थीं और आरोपियों ने विद्यालय की छत पर चढ़कर उसे उतारकर फाड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है और घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा