लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरीः पिता-पुत्र की जोड़ी अरेस्ट, पैसे दोगुना करने के बहाने लोगों के साथ ठगी, 2239800 रुपये नकद, एसयूवी और जाली करेंसी नोट बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2022 18:52 IST

खीरी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा जिले के तरबगंज निवासी गोविंद निषाद और उनके बेटे गणेश निषाद को पलिया थाना क्षेत्र के टेहरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजाली करेंसी नोट तैयार करने में इस्तेमाल किया जाने वाला कुछ रसायन बरामद किया है।मामला दर्ज कर वांछित अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी।पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे लोग काफी समय से ठगी कर रहे हैं।

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने रविवार को पिता-पुत्र की जोड़ी को पैसे दोगुना करने के बहाने लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

खीरी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा जिले के तरबगंज निवासी गोविंद निषाद और उनके बेटे गणेश निषाद को पलिया थाना क्षेत्र के टेहरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों के पास से 22,39,800 रुपये नकद के साथ ही एक एसयूवी, पुलिस विभाग और मीडिया घरानों का परिचय पत्र और जाली करेंसी नोट तैयार करने में इस्तेमाल किया जाने वाला कुछ रसायन बरामद किया है।

एएसपी ने बताया कि तीन अप्रैल को पलिया क्षेत्र के अहिरन द्वितीय निवासी मुख्तार सिंह नाम के एक व्यक्ति ने पलिया थाने में शिकायत की थी कि दो लोगों ने उसे दोगुने पैसे का लालच दिया है। मुख्तार सिंह की तहरीर पर पलिया में धोखाधड़ी और जालसाजी और विश्वासघात आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर वांछित अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच पता चला कि गिरोह का सरगना गोविन्द निषाद और उसका लड़का गणेश टेहरा, तिराहा थाना क्षेत्र पलिया के पास मौजूद है, जो किसी से ठगी करने के फिराक में है। इस सूचना पर एसटीएफ और पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे लोग काफी समय से ठगी कर रहे हैं। एसटीएफ के अनुसार मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?