लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में युवक की हत्या, लाश ठिकाने लगाते हुआ पकड़ा गया आरोपी

By भाषा | Updated: May 16, 2019 15:05 IST

आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या एवं 201 (अपराध करके साक्ष्य छुपाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Open in App

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक मजदूर ने कथित तौर पर अपने साथी मजदूर की हत्या कर दी लेकिन अपने जुर्म को छिपाने के लिये एक संकरी खाड़ी में लाश को ठिकाने लगाने के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति का नाम रामनरेश निषाद है और पीड़ित मजदूर का नाम प्रदीप निषाद था।

दोनों उत्तर प्रदेश से थे। ये लोग दहाणु इलाके में बन रहे एक रेलपुल के निर्माण कार्य में शामिल थे। उनका मंगलवार रात कार्यस्थल पर ही किसी मुद्दे को लेकर झगड़ा हो गया। दहाणु पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे की पाइप से उस पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गी।

उन्होंने कहा कि जब वह इस लाश को पास की एक संकरी खाड़ी में फेंकने की कोशिश कर रहा था तभी निर्माण स्थल के ठेकेदार ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या एवं 201 (अपराध करके साक्ष्य छुपाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह