लाइव न्यूज़ :

कुशीनगरः कहासुनी में ली जान?, लोहे की छड़ से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला, विपिन वर्मा ने पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी को मारकर ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2024 16:00 IST

Kushinagar: पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी (58) पर विपिन वर्मा नामक व्यक्ति ने लोहे की छड़ से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है कि वर्मा की दिमागी हालत ठीक नहीं है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ड्यूटी के दौरान एक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की लोहे की छड़ से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी (58) पर विपिन वर्मा नामक व्यक्ति ने लोहे की छड़ से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना चितौनी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि वर्मा की दिमागी हालत ठीक नहीं है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि खड्डा थाना क्षेत्र के करदह तिवारी टोला निवासी रमाकांत तिवारी कांस्टेबल आनंद तिवारी और एक अन्य पीआरडी जवान के साथ चितौनी बाजार में तैनात था। इसी दौरान वर्मा की रमाकांत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। उसके बाद वर्मा ने उस पर हमला कर दिया। रमाकांत ने भागने की कोशिशों की मगर वर्मा ने उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। सूत्रों के मुताबिक साथी पीआरडी जवान ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वर्मा ने उसे भी खदेड़ दिया। जवानों ने तुरंत पुलिस और परिवार को सूचना दी।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि वर्मा मौके पर खड़ा था, जहां से उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और हथियार जब्त कर लिया गया। पीआरडी के जवान पुलिस थानों, मेलों, यातायात संचालन में सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न कार्यों में पुलिस की सहायता के लिए तैनात किए जाते हैं।

कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, चार जख्मी

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौतनवा में एक कार और ट्रक की टक्कर में गयासुद्दीन (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, चारों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज