लाइव न्यूज़ :

पुत्र की शादी की तैयारी, बहू के लिए बनवा रहे थे कमरा, संतुलन बिगड़ा और हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से मौत, बचाने गए 2 और गंभीर रूप से झुलसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2025 16:55 IST

Kushinagar: पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उमेश उर्फ ​​गब्बर यादव (45) के रूप में हुई जो अपने बड़े बेटे अजय की नवंबर में होने वाली शादी की तैयारी में जुटे थे।

Open in App
ठळक मुद्देबचाने गए बड़े भाई व पुत्र भी गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, यादव अपने घर की छत पर लोहे का ‘एंगल’ चढ़ा रहे थे।संतुलन बिगड़ गया और गलती से पास में लगे हाई-टेंशन तार की चपेट में आ गए।

Kushinagar: कुशीनगर जिले में अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरसना गांव में नवंबर माह में पुत्र की होने वाली शादी की तैयारी में जुटे पिता की सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उनको बचाने गए बड़े भाई व पुत्र भी गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उमेश उर्फ ​​गब्बर यादव (45) के रूप में हुई जो अपने बड़े बेटे अजय की नवंबर में होने वाली शादी की तैयारी में जुटे थे। पुलिस के अनुसार, यादव अपने घर की छत पर लोहे का ‘एंगल’ चढ़ा रहे थे, जहां उनकी होने वाली बहू के लिए एक कमरा बनाया जा रहा था। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और गलती से पास में लगे हाई-टेंशन तार की चपेट में आ गए।

जिससे उन्हें बिजली का गंभीर झटका लगा। उसने बताया कि यादव को गिरता देख, उसके बड़े भाई राजू यादव (48) और बेटा अजय (22) उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। परिवार के सदस्य तीनों को एम्बुलेंस से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा