लाइव न्यूज़ :

Kushinagar Accident: रफ्तार में होश मत खोना, दूल्हे के भाईयों सहित 6 की मौत, शादी में शामिल होने जा रहे थे, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2025 11:35 IST

Kushinagar Accident: मृतकों की पहचान नारायणपुर चरगहा के निवासी हरेंद्र मद्धेशिया, योगेंद्र मद्धेशिया, रंजीत एवं मुकेश और कुसमा गांव निवासी भीम लक्ष्मण यादव तथा कार चालक ओम प्रकाश के रूप की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे का शिकार हुए सभी लोगों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है।योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।घायलों का शीघ्र एवं पर्याप्त उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Kushinagar Accident: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली चौराहे पर उस समय हुई जब कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए देवगांव जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान नारायणपुर चरगहा के निवासी हरेंद्र मद्धेशिया, योगेंद्र मद्धेशिया, रंजीत एवं मुकेश और कुसमा गांव निवासी भीम लक्ष्मण यादव तथा कार चालक ओम प्रकाश के रूप की गई है। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और जिले के अधिकारियों को घायलों का शीघ्र एवं पर्याप्त उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मप्र के रायसेन में एमयूवी पलटने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की सुबह एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सड़क के किनारे, भोजनालय के पास हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौ लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद एमयूवी में पटना से इंदौर लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन अन्य घायलों को रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

नोएडा में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, युवक की मौत

नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में हिंडन पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। सेक्टर 63 थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि हिंडन पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने रविवार को एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे गाजियाबाद निवासी रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रोहित कुमार को अस्पताल पहुंचाया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान और तलाश कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा