लाइव न्यूज़ :

17 वर्षीय हिन्दू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया मुंबई?, शमसुद्दीन अंसारी ने धर्म परिवर्तन कराकर किया रेप, नाम बदलकर रेहाना खातून किया और आधार कार्ड बनवाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 11:24 IST

Kushinagar: कसया थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ मुम्बई ले गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सम्बन्ध में कसया थाने में एक मामला पंजीकृत किया गया था।दर्ज मामले में बलात्कार और धर्म परिवर्तन के आरोप भी जोड़कर उसे जेल भेज दिया।आरोपी ने बताया कि वहां उसने पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म किया।

Kushinagar: कुशीनगर में एक हिन्दू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार अगस्त को कसया थाने में पीड़िता की मां ने सूचना दी थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को शमसुद्दीन अंसारी (19) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सम्बन्ध में कसया थाने में एक मामला पंजीकृत किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल बरामद करने के साथ ही आज आरोपी शमसुद्दीन को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ दर्ज मामले में बलात्कार और धर्म परिवर्तन के आरोप भी जोड़कर उसे जेल भेज दिया। इस संबंध में कसया थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ मुम्बई ले गया था।

शर्मा के अनुसार आरोपी ने बताया कि वहां उसने पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता का नाम बदलकर रेहाना खातून कर दिया और उसी नाम से आधार कार्ड बनवा दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली