17 वर्षीय हिन्दू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया मुंबई?, शमसुद्दीन अंसारी ने धर्म परिवर्तन कराकर किया रेप, नाम बदलकर रेहाना खातून किया और आधार कार्ड बनवाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 11:24 IST2025-08-11T11:24:08+5:302025-08-11T11:24:58+5:30

Kushinagar: कसया थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ मुम्बई ले गया था।

Kushinagar 17-year-old Hindu minor girl lured Mumbai Shamsuddin Ansari rape converting religion changed name Rehana Khatoon got Aadhar card up police | 17 वर्षीय हिन्दू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया मुंबई?, शमसुद्दीन अंसारी ने धर्म परिवर्तन कराकर किया रेप, नाम बदलकर रेहाना खातून किया और आधार कार्ड बनवाया

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सम्बन्ध में कसया थाने में एक मामला पंजीकृत किया गया था।दर्ज मामले में बलात्कार और धर्म परिवर्तन के आरोप भी जोड़कर उसे जेल भेज दिया।आरोपी ने बताया कि वहां उसने पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म किया।

Kushinagar: कुशीनगर में एक हिन्दू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार अगस्त को कसया थाने में पीड़िता की मां ने सूचना दी थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को शमसुद्दीन अंसारी (19) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सम्बन्ध में कसया थाने में एक मामला पंजीकृत किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल बरामद करने के साथ ही आज आरोपी शमसुद्दीन को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ दर्ज मामले में बलात्कार और धर्म परिवर्तन के आरोप भी जोड़कर उसे जेल भेज दिया। इस संबंध में कसया थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ मुम्बई ले गया था।

शर्मा के अनुसार आरोपी ने बताया कि वहां उसने पीड़िता का धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आरोपी ने पीड़िता का नाम बदलकर रेहाना खातून कर दिया और उसी नाम से आधार कार्ड बनवा दिया। 

Web Title: Kushinagar 17-year-old Hindu minor girl lured Mumbai Shamsuddin Ansari rape converting religion changed name Rehana Khatoon got Aadhar card up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे