लाइव न्यूज़ :

कुरुक्षेत्रः 18 महीने की बेटी को पिता ने नहर में फेंका, कांवड़िये ने बचाई जान, बलकार सिंह के साथ-साथ भाई कुलदीप सिंह भी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2023 20:44 IST

पुलिस ने बताया कि पेहवा के निवासी बलकार सिंह ने 12 जुलाई को ज्योतिसार के पास अपनी बेटी को कथित रूप से नहर में फेंक दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देबलकार सिंह के साथ-साथ उसके भाई कुलदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।कांवडिये ने देखा कि नरवाना शाखा नहर के सरस्वती फीडर में कोई बच्चे को गिराकर भाग रहा है। पुलिस ने बताया कि कांवड़िये ने नहर में कूदकर बच्चे को बचा लिया।

कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक व्यक्ति को 18 महीने की अपनी बच्ची को कथित तौर पर नहर में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बच्ची को एक 'कांवड़िये' ने बचा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पेहवा के निवासी बलकार सिंह ने 12 जुलाई को ज्योतिसार के पास अपनी बेटी को कथित रूप से नहर में फेंक दिया था।

पुलिस के अनुसार, बलकार सिंह के साथ-साथ उसके भाई कुलदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कांवडिये ने देखा कि नरवाना शाखा नहर के सरस्वती फीडर में कोई बच्चे को गिराकर भाग रहा है। पुलिस ने बताया कि कांवड़िये ने नहर में कूदकर बच्चे को बचा लिया। उसने राउगढ़ गांव के 'कांवड़िये केंद्र' के प्रभारी को बच्ची को सौंप दिया, जहां से बच्ची को ज्योतिसार में पुलिस के पास पहुंचा दिया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ज्योतिसार चौकी प्रभारी महिंदर सिंह ने सोमवार को बताया कि बलकार सिंह की दूसरी पत्नी से दो बेटियां थीं और सिंह दोनों को फेंक देना चाहता था। आरोपी ने अपनी छोटी बेटी को कथित तौर पर नहर में फेंकने के बाद अपनी पत्नी को फोन किया, जो लुधियाना गई थी और उसे बताया कि उसने क्या किया है।

उसने कथित तौर पर पत्नी से लोगों को यह बताने के लिए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को किसी को गोद दे दिया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी को सच बताने पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी दोनों बेटियों को फेंकना चाहता था लेकिन बड़ी बेटी ने रोना शुरू कर दिया और सिंह भाग गया।

पत्नी ने वापस आकर अपने ससुर और अन्य रिश्तेदारों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली