Kurukshetra car fire: कार में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत और 3 झुलसे, सोनीपत से चंडीगढ़ जा रहा था पूरा परिवार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2024 10:29 IST2024-11-04T10:29:05+5:302024-11-04T10:29:39+5:30
Kurukshetra car fire: पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को उस दौरान हुई जब पूरा परिवार सोनीपत से चंडीगढ़ जा रहा था।

file photo
Kurukshetra car fire:हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद इलाके में एक कार में आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य झुलस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को उस दौरान हुई जब पूरा परिवार सोनीपत से चंडीगढ़ जा रहा था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप कुमार, उनकी बेटियों अमानत और परी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वाहन में आग कैसे लगी।
हाथरस में आग लगने से बस जलकर खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
हाथरस जिले की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव मिढावली के पास रविवार को एक निजी बस में अचानक आग लग गयी। बस दिल्ली के वजीराबाद से बिहार जा रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सादाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) हिमांशु माथुर ने बताया कि बस में सवार किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है।
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बस में कितने यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक, आग बस की छत पर रखे सामान से लगी और कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।